भोला ट्विटर रिव्यू: अजय देवगन का किलर अंदाज आया पसंद, तबू और दीपक ने भी लगाई आग

    अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म भोला पहले दिन लोगों को आई पसंद, देखिए कैसे कैसे रिव्यूज आए सामने 

    भोला ट्विटर रिव्यू: अजय देवगन का किलर अंदाज आया पसंद, तबू और दीपक ने भी लगाई आग

    अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म भोला 30 मार्च को रिलीज हो गई। ये साउथ की फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। जिसे खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का काफी दिन से बज बना हुआ था। अब जब फिल्म रिलीज हुई तो पहले दिन फिल्म देखने वाले लोग ट्विटर पर अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अजय देवगन का एक्शन और उनका मिजाज लोगों को काफी पसंद आया है। तबू ने भी अपना रोल काफी दमदार तरीके से निभाया है। वहीं दीपक डोब्रियाल की पहली बार ऐसी सनक देखकर हर कोई हैरान है। 

    एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ''सुपर स्टार अजय देवगन की भोला कमाल की फिल्म है। ओएमजी जब अजय देवगन तबू को बचाने के लिए जाता है तो उसे सिंगर फ्रेम में बयां नहीं किया जा सकता। गजब की सिनेमेटोग्राफी, जबरदस्त एक्शन्स। जाइए सीटी मारिए और एंजॉय करिए।''

    इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, ''अजय देवगन निर्देशित भोला एक मसाला एंटरटेनर है, जिसे आप फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। सिनेमैटोग्राफी और एक्शन भोला की जान है। बतौर विलेन दीपक डोब्रियाल की सनक कमाल। तबू से उम्मीदें ज्यादा रहती हैं.. संजय मिश्रा और गजराज राव का भी काम बढ़िया।''

    फिल्म से उम्मीद है कि पहले दिन ये 10 से 12 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। लेकिन कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स ने 15 करोड़ की कमाई की उम्मीद भी की है। अगर ऐसा होता है तो भोला रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को टक्कर देगी। और हो सकता है कि फिल्म पठान के बाद इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाए। फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई है तो वीकेंड पर फिल्म से काफी उम्मीदें रहेंगी। वैसे क्या आप भी भोला देखने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    Tags