Birthday Special: जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन का इसलिए टूटा था रिश्ता, ईशान खट्टर समेत इन्हें कर चुकी हैं डेट

    जान्हवी कपूर की जिंदगी में नहीं रही कभी प्यार की कमी, अब शिखर पहरिया के साथ हैं रिलेशनशिप में 

    Birthday Special: जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन का इसलिए टूटा था रिश्ता, ईशान खट्टर समेत इन्हें कर चुकी हैं डेट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ लव लाइफ को लकार भी खबरों में रहती हैं। एक्ट्रेस को बिज़नसमैन शिखर पहारिया के साथ कई मौकों पर स्पॉट किया गया है। यहां तक कि एक्ट्रेस ने कॉफ़ी विद करण पर शिखर के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की थी। मंदिर हो, पार्टी हो या कोई इवेंट जान्हवी बॉयफ्रेंड शिखर के साथ ही स्पॉट की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शिखर से पहले भी एक्ट्रेस कुछ नामी लोगों को डेट कर चुकी हैं।

    पहले शिखर पहारिया के साथ उनके रिश्ते को समझ लेते हैं।

    जान्हवी कपूर और शिखर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन बीच में दोनों के ब्रेकअप ने इन्हें अलग कर लिया। हालांकि शिखर अपनी हीरोइन को अपने पास वापस लाने में कामयाब रहे। अब शिखर ही हैं कपूर परिवार के खास सदस्य।

    अक्षत रंजन

    एक समय था जब जान्हवी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बनाई थी। उस दौरान कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती थीं। इन तस्वीरों में जान्हवी और अक्षत को एक साथ पोज़ करते हुए देखा जा सकता था। दोनों के अफेयर की पुष्टि खुद करण जौहर ने अपने शो पर की थी।

    ईशान खट्टर

    जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने एक साथ फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। फिल्म मई 2018 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में दोनों प्रेमी बने थे। ऐसी खबरें थीं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, कुछ समय बाद ही ईशान का नाम अनन्या पांडे के साथ जुड़ने लगा।

    कार्तिक आर्यन

    करण जौहर दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर को साथ में कास्ट कर रहे थे। फिल्म का फोटो सेशन हो चुका था। इस दौरान जान्हवी और कार्तिक को गोवा में एक साथ स्पॉट किया गया था। खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच दरार आई दोनों का रिश्ता भी टूट गया।

    Tags