डार्लिंग्स फर्स्ट रिव्यू: सेलेब्स ने आलिया की परफॉरमेंस की तारीफ, क्रिटिक्स ने कहा एक्ट्रेस को नहीं पता ब्लैक कॉमेडी का मतलब

    उन्होंने आलिया की प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट रिव्यू दे दिया है। एक अलग मुद्दे पर बनी डार्लिंन्ग को सेलेब्स ने खूब पसंद किया है। अहाना कुमरा, शरण शर्मा, आकांक्षा रंजन कपूर ने इसे मस्ट वाच फिल्म बताया है। वहीं एक्ट्रेस ने कुछ और रिएक्शन शेयर किये हैं जो फिल्म में आलिया की परफॉरमेंस को बेस्ट बता रहे हैं।

    डार्लिंग्स फर्स्ट रिव्यू: सेलेब्स ने आलिया की परफॉरमेंस की तारीफ, क्रिटिक्स ने कहा एक्ट्रेस को नहीं पता ब्लैक कॉमेडी का मतलब

    आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। लेकिन इससे पहले कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जो ये फिल्म पहले ही देख चुके हैं। और उन्होंने आलिया की प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट रिव्यू दे दिया है। एक अलग मुद्दे पर बनी डार्लिंन्ग को सेलेब्स ने खूब पसंद किया है। अहाना कुमरा, शरण शर्मा, आकांक्षा रंजन कपूर ने इसे मस्ट वाच फिल्म बताया है। वहीं एक्ट्रेस ने कुछ और रिएक्शन शेयर किये हैं जो फिल्म में आलिया की परफॉरमेंस को बेस्ट बता रहे हैं।

    डार्लिंग्स का फर्स्ट रिव्यू करते हुए लिखा डायरेक्टर शरण शर्मा ने लिखा कि आलिया अपनी एक और दमदार परफॉरमेंस के साथ वापस लौट आई हैं। वहीं एक्ट्रेस की दोस्त आकांक्षा ने इस फिल्म की कहानी को जरुर देखने लायक बताया है। अहाना ने फिल्म की तारीफ की है।

    लेकिन कुछ पोर्टल्स ने अपने फर्स्ट रिव्यू में आलिया की परफॉरमेंस की तो तारीफ की है लेकिन कहानी को बेहद कमज़ोर बताया है। कुछ ने तो ये भी लिखा है कि आलिया को ब्लैक कॉमेडी का असली मतलब नहीं पता है। वैसे डार्लिंग्स आज दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रही है जिसका इंतजार हो रहा है। फिल्म का डायरेक्शन जसमीत के रीन ने किया है।

    बता दें, आलिया भट्ट के लिए ये साल बेहद शानदार होने वाला है। साल की शुरुआत में संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में एक्ट्रेस को देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर दिया। एक्ट्रेस अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। इस साल शादी हुई और एक्ट्रेस माँ भी बनने वाली हैं। वहीं सितंबर में रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक्ट्रेस को रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी देखा जायेगा। मतलब ये साल आलिया भट्ट के नाम रहने वाला है।

    Tags