पठान में बरकरार है दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी, बेशर्म रंग पर थिएटर में ही नाचे लोग

    दीपिका पादुकोण की ऑरेंज बिकिनी अभी भी फिल्म में बरकरार, देखकर झूमे लोग

    पठान में बरकरार है दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी, बेशर्म रंग पर थिएटर में ही नाचे लोग

    शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान उस वक्त कंट्रोवर्सी में पड़ गई थी जब इसका पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ था। फिल्म में दीपिका पादुकोण बेहद बोल्ड और हॉट नजर आ रही थीं लेकिन विवाद तो उनकी भगवा बिकिनी पर हुआ। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुद्दा उठाया कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उनके साथ ही कुछ और संगठनों ने भी इस मुद्दे को खूब उछाला। मामला सेंसर बोर्ड तक गया, इस पर सेंसर बोर्ड ने फिल्म और गाने पर कैंची तो चलाई लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो सामने आया कि दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी बरकरार है।

    रिलीज के पहले दिन लोग थिएटर जाकर खूब झूमे हैं। तमाम लोगों ने बेशर्म रंग गाने पर थिएटर्स में डांस किया है। साफ देखा जा सकता है कि भगवा बिकिनी बरकार है लेकिन हां गाने में थोड़े बहुत बदलाव जरूर हैं। सेंसर बोर्ड ने सिर्फ आंशिक नग्नता वाले हिस्से को हटाया है। फिलहाल तो लोग पूरी तरह से जश्न मनाते दिखे हैं।

    दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म में धमाकेदार काम किय है। शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ दीपिका की भी खूब तारीफ हुई है। सुबह से ही पठान की रिलीज के बाद जश्न का महौल बन गया था। फैंस आज के दिन को त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि तमाम सेलेब्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अनुराग कश्यप को शाहरुख खान का एक्शन पसंद आया है। उन्होंने कहा, ''शाहरुख खान इतना हसीन, इतना सुंदर पहले कभी लगा नहीं। तो हमतो उसको देखने आए थे और दिल खुश हो गया।''

    अनुराग के अलावा आलिया भट्ट, अनिल कपूर और सामंथा रुथ प्रभू ने भी फिल्म के लिए एक्साइटमेंट दिखाई है। आलिया ने फिल्म देखने की अपील की है तो अनिल कपूर ने पठान को सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशन बताया है। वहीं सामंथा ने 25 जनवरी को पठान डे कहा है।

    Tags