क्या अंबानी परिवार ने नहीं भेजा ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा करण जौहर समेत इन सेलेब्स को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का इनवाइट?

    करण जोहर को भी नहीं गया इनवाइट?अंबानी परिवार के जश्न में नहीं दिखे ये स्टार्स 

    क्या अंबानी परिवार ने नहीं भेजा ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा करण जौहर समेत इन सेलेब्स को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का इनवाइट?

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-विदेश से सबसे बड़े मेहमानों को बुलाया गया था। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर, पॉलिटिशियन, खिलाड़ी, सतगुरु, उद्योगपति शामिल थे। तीन दिन चले इन फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स सजे-धजे नजर आये। लेकिन आपने ध्यान दिया कि जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री मौजूद थी वहां कुछ बड़े सेलेब्स गायब थे। ऋतिक रोशन से लेकर कार्तिक आर्यन, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर इस इवेंट से गायब दिखे।

    आखिर क्यों शामिल नहीं हुए फिल्म इंडस्ट्री के ये बड़े सितारे-

    ऋतिक रोशन

    Hrithik Roshan

    ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में शामिल हैं। लेकिन हैरानी वाली बात है कि एक्टर अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के किसी भी इवेंट में शामिल नहीं हुए। अब एक्टर को न्योता नहीं भेजा गया और वो खुद नहीं आये हैं इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

    प्रियंका चोपड़ा

    Priyanka Chopra and Nick Jones (Source: People)

    प्रियंका चोपड़ा अंबानी परिवार की करीबी मानी जाती हैं। अमेरिका से फ्लाइट लेकर सिर्फ अंबानी के फंक्शन के लिए इंडिया भी आई हैं। लेकिन इस बार उन्हें प्री वेडिंग फंक्शन में नहीं देखा गया।

    कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन इस समय इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। उन्हें पहले इवेंट्स में देखा गया है। हालांकि, अनंत और राधिका के फंक्शन में शायद उन्हें इनवाइट नहीं भेजा गया।

    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी अंबानी परिवार के बेहद खास मेहमान हैं। लेकिन इन्हें प्री-वेडिंग फंक्शन में नहीं देखा गया। इसके पीछे की वजह बेटे अकाय का जन्म हो सकता है। हाल में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि कपल फ़िलहाल लंदन में रह रहा है।

    करण जौहर

    फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े मेकर्स करण जौहर अंबानी परिवार के तीन दिन चले इवेंट में किसी का भी हिस्सा नहीं बने। पूरा बॉलीवुड करण जौहर की पार्टी का इंतजार करता है। लेकिन खुद करण को छोड़ कर आधी फिल्म इंडस्ट्री अंबानी परिवार के जश्न में शामिल कर नाच रही रही।

    Tags