ब्रह्मास्त्र 2 पर डायरेक्टर मुखर्जी ने दिया बड़ा अपडेट, तीसरे पार्टी की भी दी जानकारी

    ब्रह्मास्त्र 2 ही नहीं अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र 3 पर भी जानकारी दे दी है... जहां जानिए

    ब्रह्मास्त्र 2 पर डायरेक्टर मुखर्जी ने दिया बड़ा अपडेट, तीसरे पार्टी की भी दी जानकारी

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र दर्शकों को काफी पसंद आई थी। लोगों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। ये साल 2022 की बड़ी फिल्मों में से एक थी। दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिला था और रणबीर कपूर समेत फिल्म के बाकी एक्टर्स की भी तारीफ हुई थी। खासतौर से शाहरुख खान और नागार्जुन के कैमियो को काफी पसंद किया था।  

    अब सब इंतजार कर रहे हैं कि इसका दूसरा पार्ट कब आएगा जिसमें देव और अमृता की कहानी दिखाई जाएगी। अमृता का रोल वैसे दीपिका पादुकोण कर रही हैं लेकिन देव पर सस्पेंस बना हुआ है। कभी रणवीर सिंह तो कभी ऋतिक रोशन का नाम इस रोल के लिए सामने आया है लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं है।

    अब अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के अगले पार्ट्स पर अपडेट दिया है। उन्होंने राइजिंग इंडिया समिट में बताया कि ब्रह्मास्त्र 2 और ब्रह्मास्त्र 3 पर साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म को आने फिलहाल 3 साल लगेंगे। ये फिल्म 2026 तक आ पाएगी।

    ब्रह्मास्त्र की तारीफ हुई थी तो कुछ ने क्रिटिसाइज भी किया था। इस पर अयान ने कहा, ''यह शायद 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। लेकिन मैं अभी भी उस आलोचना को बहुत स्पष्ट रूप से सुनता हूं।"

    अयान मुखर्जी ने पहले कहा था कि ब्रह्मास्त्र को आने में करीब 5 साल लग गए थे लेकिन इस बार वो इतना लंबा टाइम नहीं लेंगे। वैसे बीच में कोरोना भी आ गया था। जिसकी वजह से भी फिल्म में देरी हुई थी। 

    ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर कपूर इस साल फिल्म तू झूठ मैं मक्कार में नजर आए थे। इस साल एक्टर फिल्म एनिमल में भी नजर आएंगे। इसमें उनका काफी धाकड़ रूप देखने को मिलने वाला है। फिल्म 11 अगस्त को इस साल रिलीज होगी।

     

    Tags