हिट ट्रेलर में दिखा राजकुमार राव का खतरनाक रूप, 'गर्लफ्रेंड' के गायब हो जाने पर बना लिया अपना ऐसा हाल

    राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'हिट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राजकुमार अभी तक के सबसे इंटेंस लुक में दिख रहे हैं। उन्होंने फिल्म में एक जबरदस्त पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। 

    हिट ट्रेलर में दिखा राजकुमार राव का खतरनाक रूप, 'गर्लफ्रेंड' के गायब हो जाने पर बना लिया अपना ऐसा हाल

    राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'हिट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म है। राजकुमार को एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाया गया है। जो एक लापता लड़की को ढूंढने निकलते हैं। वो अपने पुलिस डिपार्टमेंट के सबसे काबिल ऑफिसर माने जाते हैं। वो अपनी नौकरी कर ही रहे होते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड यानी सान्या मल्होत्रा भी गायब हो जाती हैं और वो उसे ढूंढने में अपनी पूरी जी जान लगा लेते हैं। लेकिन इस दौरान वो जितने खूंखार और गुस्साए दिख रहे हैं, वो उनका लुक देखने लायक है। 

    ट्रेलर के बीच बीच में सान्या और राजकुमार राव के रोमांस झलक भी दिखाई गई है। लेकिन आज से पहले आपने राजकुमार राव को इतने इंटेंस लुक में नहीं देखा होगा। लेकिन वो अपने इस रोल में बखूबी जच रहे हैं। हालांकि ट्रेलर देखकर थोड़ा बहुत फिल्म की कहानी का पता लगाया जा सकता है लेकिन इसे कैसे प्रेजेंट किया गया है, वो तो आपको फिल्म में ही देखने को मिलेगा। 

    राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा इससे पहले फिल्म 'लूडो' में थे लेकिन दोनों के बीच कोई कनेक्शन नहीं था। दोनों अपनी अलग अलग कहानी का हिस्सा थे। राजकुमार राव हिट में अपनी पत्नी के लिए पागल होते दिख रहे हैं। ये फिल्म साल 2020 में आई तेलुगू फिल्म हिट का हिंदी रीमेक है। तेलुगू में भी इसका हिट ही नाम था। देखना होगा कि ये फिल्म अब हिंदी में कितनी हिट होती है। हिट के हिंदी वर्जन को शैलेश कोलानू ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही इसके तेलुगू वर्जन को भी डायरेक्ट किया था। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर हिट अगले महीने 15 जुलाई को रिलीज होगी।

    Tags