जेलर ट्रेलर: खतरनाक अंदाज में लौटे रजनीकांत, देखकर कांप जाएगी रूह!

    जेलर ट्रेलर में रजनीकांत का दिखा खतरनाक रूप, दुश्मनों के छुड़ा डाले छक्के

    जेलर ट्रेलर: खतरनाक अंदाज में लौटे रजनीकांत, देखकर कांप जाएगी रूह!

    पिछले कुछ दिनों से रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर की काफी चर्चा हो रही थी। फिल्म में एक तमन्ना भाटिया का गाना है, जो हाल ही में सामने आया था और इस फिल्म में उनका काफी बज बन गया था। लेकिन फिल्म तो सुपरस्टार रजनीकांत की है। वो एक बार फिर अपने अंदाज मे लौटे हैं। जेलर के ट्रेलर में पहले रजनीकांत को एक पुलिसवाले के पिता के रोल में दिखाया जाता है जो बहुत ही सीधा साधा इंसान होता है और उसके घरवाले भी उसको हल्के में ही लेते हैं।

    लेकिन धीरे धीरे रजनीकांत के किरदार के असलियत सामने आती है। वो एक खतरनाक इंसान बन जाता है जो दुश्मनों को गाजर मूली की तरह काट देते है। वैसे एक डॉक्टर इसे एक बीमारी बता रहा होता है जिसमें कोई शख्स वैसे तो बच्चे की तरह व्यवहार करता है लेकिन दूसरे ही पल वो एक खूंखार इंसान भी बन जाता है। 

    रजनीकांत को दिखाया जाता है कि वो खुद भी एक जेलर होते हैं। वो खुद पुलिस में थे। लेकिन उनका दुश्मनों को जड़ से खत्म करने का जज्बा अभी भी है। घरवालों को भी आखिरकार जब उनका ये खतरनाक रूप दिखता है तो वो कहते हैं कि ये सब बंद कर दें लेकिन रजनी कहते हैं कि सब खत्म होने के बाद ही ये खत्म होगा। यानी वो अपने दुश्मनों को जड़ से खत्म कर देंगे तभी उनकी मारकाट रुकेगी।

    फिल्म में जैकी श्रॉफ की भी एक झलक दिखती है जो रजनीकांत के बारे में बता रहे होते हैं। फिल्म का ट्रेलर फिलहाल तमिल में रिलीज हुआ है। ये फिल्म 10 अगस्त को अगले हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रजनीकांत और जैकी श्रॉफ के अलावा फिल्म में मोहन लाल, शिवा राजकुमार, सुनील, राम्या कृष्णन, विनायकन, मिर्ना मेनन और तमन्ना भाटिया अहम किरदार मे हैं। इस फिल्म को नेल्सन ने डायरेक्ट किया है और इसका म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है।

    Tags