Jawan ने 11 दिनों में किया 800 करोड़ का कलेक्शन, पठान के कलेक्शन से डबल

    शाहरुख़ खान ने टी हिंदी फिल्मों का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया 

    Jawan ने 11 दिनों में किया 800 करोड़ का कलेक्शन, पठान के कलेक्शन से डबल

    सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा रही सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने मात्र 11 दिन में ही 800 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की। फिल्म ने वन नेशन-वन इमोशन की तर्ज पर उत्तर और दक्षिण भारत की दूरियों को पाटकर मनोरंजन के सूत्र में पिरो दिया है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार तक 36 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

    फिल्म के दूसरे रविवार के कलेक्शन के साथ 'जवान' की 11 दिन की कुल कमाई हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित 477.28 करोड़ रुपये हो गई है। 'जवान' रविवार को 400 करोड़ रुपये क्लब में एंटर करने वाली सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म भी बन गई, जिसका हिंदी कलेक्शन 430 करोड़ रुपये हो गया है। एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'जवान' ने अब तक 104 मिलियन डॉलर (860 करोड़ रुपये) की भारी कमाई की है।

    इसके साथ शाहरुख खान इकलौते ऐसे स्टार हैं, जिनकी एक ही साल में आई दो फिल्मों ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। 'पठान' और 'जवान' के दम पर शाहरुख सर्वाधिक कमाई वाले एक्टर्स में पहले नंबर पर पहुंचे। दोनों फिल्मों ने कुल मिलाकर करीब 953 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। तो वहीं 2019 में अक्षय कुमार की 4 फिल्मों ने मिलाकर 757 करोड़ कमाए थे। अब वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लुढ़क चुके हैं। 

    तो वहीं फिल्म 'बाहुबली 2' ने 11वें दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया और 'पुष्पा' ने 186 करोड़ का कलेक्शन किया था। 'जवान' ने इन सभी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया दिया है। 'जवान' ने 75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग की। इससे पहले ये रिकॉर्ड 'पठान' (57 करोड़) के नाम था। 'जवान' ने पहले हफ्ते में 391 करोड़ रुपए के साथ सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। 'पठान' ने 364 करोड़ रुपए जुटाए थे। पहले वीकेंड में 'जवान' ने 286 करोड़ रुपए कमाए। इससे पहले 'पठान' का 281 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड था। 

    फिल्म में किसान, स्वास्थ्य व्यवस्था, पर्यावरण को नुक्सान और बढ़ते पूंजीवाद को निशाना बनाया है। कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी, बड़े कारोबारियों को आसान कर्ज जैसे मुद्दे देश में सभी को जोड़ते दिखे। फिल्म के एंड में शाहरुख खान का 3 मिनट का सोलो डायलॉग है। इसमें वह धर्म और जाति से उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए वोट देने की अपील करते हैं। इस डायलॉग ने लोगों को फिल्म में सबसे ज्यादा कनेक्ट किया। 

    जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर सहित अन्य एक्टर्स ने काम किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया है। 'जवान' के बाद शाहरुख खान अगली बार फिल्म 'डंकी' में दिखाई देंगे। ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। (ये न्यूज़ हमारी इंटर्न सिमरन शर्मा ने लिखी है)

    Tags