Jayesbhai Jordaar Trailer: जयेशभाई जोरदार बनकर बेटा-बेटी के बीच फंसे रणवीर सिंह, ऐसे लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

    रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक सोशल मैसेज देने के साथ-साथ एक्टर कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आए हैं।

    Jayesbhai Jordaar Trailer: जयेशभाई जोरदार बनकर बेटा-बेटी के बीच फंसे रणवीर सिंह, ऐसे लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

    बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ये वो फिल्म है जिसका उनके फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में एक मैसेज के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया हुआ है। फिल्म में फुल एंटरटेनमेंट देखने को मिलने वाला है। ये फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

    फिल्म के जरिए सोसाइटी में लड़का और लड़की को लेकर चल रहे भेदभाव को दर्शने का काम किया गया है। गांव में एक सरपंच के सामने एक मुद्दा उठाया जाता है, जिसमें गांव के लड़के शराब पीकर स्कूल के सामने खड़े होकर लड़कियों को छेड़ते हैं, जिसको लेकर शराब पीने पर रोक लगाई जानी चाहिए। ऐसा फैसला सुनाने की बजाए सरपंच लड़कियों को खुशबू वाले सबून का इस्तेमाल नहीं करने की बात करते हैं। फिल्म में जयेशभाई जिसका किरदार रणबीर सिंह निभा रहे हैं वो एक लड़की के पिता होते हैं और दूसरी बार भी पिता बनने वाले होते हैं। सबकी यहीं इच्छा होती है कि उन्हें इस बार लड़का हो इसके लिए लिंग परीक्षण तक करवाया जाता है। अब जयेशभाई का अगला बच्चा लड़का होगा या फिर लड़की इस पर फिल्म की कहानी आधारित है।

    फिल्म के ट्रेलर से एक चीज तो साफ नजर आ रहा है कि जयेशभाई लोगों को हंसाने के साथ-साथ एक सोशल मैसेज भी देते हुए दिखाई देने वाले हैं। अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने बताया था कि जो किरदार वो निभा रहे हैं वो कोई हीरो नहीं है बल्कि एक साधारण सा आदमी है और वो कुछ परेशानियों में फंसता हुआ नजर आता है। वो महिला और पुरुषों दोनों के बीच समान अधिकारों पर विश्वास रखता है। वैसे अब देखना ये होगा कि हमेशा से ही अपने रोल से सबका दिल जीतने वाले रणवीर सिंह अब क्या करने वाले हैं। 

    Tags