करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र 2 में केजीफ स्टार यश की एंट्री को बताया 'बकवास', दे दिया ये बयान

    हाल ही में खबर आई थी कि केजीएफ स्टार यश की ब्रह्मास्त्र 2 में एंट्री होगी। लेकिन इस खबर को करण जौहर ने सिरे से खारिज कर दिया है।

    करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र 2 में केजीफ स्टार यश की एंट्री को बताया 'बकवास', दे दिया ये बयान

    फिल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज हुए काफी समय हो गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफोर्म किया था। अब इस फिल्म के अगले पार्टी की चर्चा जोरो पर हैं। दरअसल पार्ट वन में देव और अमृता की भी कहानी दिखाई गई थी जो कि शिवा के पैरेंट्स होते हैं। अमृता का रोल तो दीपिका पादुकोण कर रही हैं लेकिन देव के रोल को लेकर काफी चर्चाए हैं। अब तक इस रोल के लिए कई अटकलें लग चुकी हैं। हाल ही में ये खबर उठी की देव के रोल के लिए केजीएफ स्टार यश को अप्रोच किया गया है। इससे पहले इस कैरेक्टर के लिए ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह का नाम सामने आ चुका है।

    लेकिन यश के देव बनने की अटकलों को करण जौहर ने सिरे से खारिज कर दिया है। करण ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, ''ये सब बकवास है। हमने किसी से कॉन्टैक्ट नहीं किया है।''

    ब्रह्मास्त्र फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। दोनों की ये साथ में पहली फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी अहम रोल रहा। जबकि शाहरुख खान और नागार्जुन का कैमियो था। अब अगले पार्ट की कास्ट को लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी दूसरे पार्ट पर काम शुरू नहीं हुआ है। इसमें अभी काफी समय लगेगा। इसलिए फैंस को लंबा इंतजार करना होगा। आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और नवंबर में उनकी डिलिवरी होने वाली है और रणबीर कपूर भी पैटरनिटी लीव पर जाने वाले हैं।

    ब्रह्मास्त्र 2 को भी अयान मुखर्जी ही डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने इस फिल्म की कहानी पहले ही लिखकर रख ली है। लेकिन फिल्म में शाहरुख खान को देखकर लोगों ने शाहरुख खान के कैरेक्टर के लिए स्पिन ऑफ की मांग की थी। तो देखना होगा कि अयान इसके लिए भी कुछ करते हैं या नहीं। 

    Tags