करीना कपूर प्रोड्यूसर रिया कपूर की फीमेल सेंट्रिक फिल्म में इन दो टॉप एक्ट्रेसेज के साथ नजार आयेंगी, जानिए

    एक्ट्रेस ने बेटे तैमूर के जन्म के बाद फीमेल सेंट्रिक वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से कमबैक किया था। इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर रिया कपूर ने उनकी डिलीवरी तक का लंबा इंतजार किया था। अब चार साल बाद एक्टर-प्रोड्यूसर की जोड़ी वापस आ रही है।

    करीना कपूर प्रोड्यूसर रिया कपूर की फीमेल सेंट्रिक फिल्म में इन दो टॉप एक्ट्रेसेज के साथ नजार आयेंगी, जानिए

    करीना कपूर खान अब अपने किरदारों को बहुत सोच विचार के बाद ही चुनती है। एक्ट्रेस चुनिंदा फिल्मों में ही नज़र आती हैं। लेकिन उनके रोल दमदार होते हैं। एक्ट्रेस ने बेटे तैमूर के जन्म के बाद फीमेल सेंट्रिक वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से कमबैक किया था। इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर रिया कपूर ने उनकी डिलीवरी तक का लंबा इंतजार किया था। अब चार साल बाद एक्टर-प्रोड्यूसर की जोड़ी वापस आ रही है।

    हमने आपको पहले जानकारी दी थी कि करीना और रिया दोबारा एक फ्रेश कहानी लेकर वापस आ रहे हैं। ये भी ‘वीरे दी वेडिंग’ की तरह एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म होगी। लेकिन इस बार नई कास्ट के साथ। फिल्म का नाम का तो खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन ये बेबो के साथ नज़र आने वाली दो एक्ट्रेसेज के नाम सामने आये हैं। रिपोर्ट की माने तो कृति सेनन और तब्बू इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी। अभी अधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

    ये वीरे दी वेडिंग का सीक्वल नहीं है। इसकी पुष्टि खुद करीना ने अपने एक इंटरव्यू में की थी। एक्ट्रेस ने कहा था-‘मैं रिया कपूर के साथ एक फिल्म कर रही हूं। यह वीरे 2 नहीं, तीन महिलाओं की कहानी है। यह थोड़ा अलग होने वाला है। यह एक सुपर कूल और मजेदार कहानी है।’

    बता दें, साल 2018 में रिलीज़ हुई वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर, शिखा तल्सानिया और स्वरा भास्कर ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म एक सीन की वजह से विवादों में भी बनी रही थी। लेकिन बिना किसी बड़े हीरो के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। अब करीना को इसी तरह की एक और फीमेल सेंट्रिक फिल्म में देखने का इंतजार हो रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस हंसल मेहता के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में नज़र आयेंगी। एकता कपूर के साथ खुद बेबो इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रही हैं।

    Tags