कार्तिक आर्यन आइस बाथ लेने के लिए कश्मीर की बर्फीली नदी में कूदे, लिखा-फर्स्ट एक्सपीरियंस
कार्तिक आर्यन को बर्फीले पानी में नहाना पड़ा भारी

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर ने इस खास फिल्म के लिए अपने लुक को पूरी तरफ से बदल लिया था। कार्तिक का ये अंदाज़ फैंस पसंद भी कर रहे हैं। अब इस बीच एक्टर ने अपना एक नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें उन्हें कश्मीर की बर्फीली नदी के पानी में नहाते देखा जा सकता है। कार्तिक ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी फिल्म चंदू चैंपियन का एक्शन शेड्यूल पूरा हो चुका है। वो कश्मीर की नदी में पहली बार आइस बाथ ले रहे हैं।
कार्तिक आर्यन को नदी के बहते पानी में कपकपाते हुए नहाते देखा जा सकता है। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘एक्शन शेड्यूल पूरा होने के बाद नदी में आइस बाथ वो भी कश्मीर में’। देखिये वीडियो-
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक फिल्म चंदू चैंपियन अ किरदार निभा रहे हैं असल में वो कौन थे। चलिए हम आपको बता देते हैं। चंदू चैंपियन का असली नाम मुरलीकांत पेटकर था जो भारतीय सेना में शामिल थे। कई युद्दों का हिस्सा रहे। लेकिन 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में वो बुरी तरह घायल हो गये। वैसे तो जिंदगी यही खत्म हो गई थी। लेकिन चंदू को चैंपियन भी बनना था। चंदू ने तैराकी के साथ कई अन्य खेलों में अपना नाम और पहचान बनाई। वो पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। 1972 समर पैरालंपिक्स में तैराकी में गोल्ड मेडल जीता। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 2008 में भारतीय सरकार द्वारा देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
इस फिल्म के लिए पहले सुशांत सिंह राजपूत का चयन हुआ था। लेकिन अब ये शानदार किरदार कार्तिक आर्यन कर रहे हैं। कार्तिक को इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं देखा गया है। ऐसे में उन्हें ऐसे रोल में देखना मजेदार होने वाला है। खास बात ये है कि इस फिल्म का डायरेक्शन सलमान खान की टाइगर बनाने वाले कबीर खान कर रहे हैं। फिल्म मज़ेदार होने वाली है जिसका इंतजार हो रहा है।