केआरके का सनी लियोनी पर विवादित बयान, बोले- शाहरुख़ ने दी फिल्म में एंट्री, बाकियों ने बना दिया देवी

    कमाल आर खान ने एक्ट्रेस सनी लियोनी और एक्टर शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के कई सितारों पर जमकर निशाना साधा है। जानिए कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री को जमकर कोसते दिखे हैं केआरके।

    <p>सनी लियोनी और केआरके</p>

    सनी लियोनी और केआरके

    सनी लियोनी का नया गाना मधुबन में राधिक नाचे इस वक्त विवादों में घिरा हुआ नजर आया है। इस गाने को लेकर काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है। इस गाने को बैन करने के लिए इस वक्त मांग उठती हुई नजर आ रही है। लोगों और साधु-संतों का ये कहना है कि इस गाने के चलते हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। मेकर्स ने तो इस गाने के बोल रिप्लेस तक करने की बात कही है, लेकिन लोग इसे बैन करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अब इन सबके बीच कमाल आर खान यानी केआरके ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने भी सनी लियोनी पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने दर्शकों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को कोसने का काम भी किया है। 

    केआरके ने सनी लियोनी के अतीत को आधार बनाते हुए कहा कि वो पोर्न इंडस्ट्री से आई है इसके बाद भी फिल्म इंडस्ट्री ने उनका साथ दिया। साथ ही उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो में इस गाने को लेकर ये कहा कि उन्होंने एक पोर्न स्टार को बॉलीवुड का इतना बड़ा सितारा बना दिया है। अपने वीडियो में केआरके ने सिर्फ सनी लियोनी को लेकर अपनी बात नहीं रखी है। बल्कि शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को भी खरी-खोटी सुनाई है। केआरके ने कहा- सनी लियोनी के सफल करियर को देखते हुए शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे जैसे लोग भी एप के जरिए लोगों को अश्वलील वीडियो देखने का मौका दे रहे हैं। 

    महेश भट्ट, एकता कपूर और शाहरुख खान पर लगाए आरोप

    इतना ही नहीं केआरके ने अपने वीडियो में महेश भट्ट, एकता कपूर से लेकर शाहरुख खान तक के ऊपर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने सनी लियोनी के लिए मार्केटिंग की है। केआरके ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि महेश भट्ट और एकता कपूर तो ऐसी लड़कियों को ढूंढते हैं जोकि न... होने के लिए तैयार हो। बॉलीवुड में भी सभी लोगों ने सनी लियोनी का प्रमोशन जमकर किया है। शाहरुख खान ने तो सनी को अपनी फिल्म में लिया है। वहीं, बाकी लोगों ने तो सनी को देवी बना दिया। दर्शकों पर सवाल उठाते हुए केआरके ने कहा कि लोग अपना दिमाग नहीं लगा रहे हैं। सब मीडिया की बातों पर आंखें बंद करके विश्वास कर लेते हैं। सनी को देवी की तरह ट्रीट कर रहे हैं।

    Tags