पोन्नियन सेल्वन 2 की रिलीज डेट आई सामने, फिर चलेगा ऐश्वर्या राय की सुंदरता का जादू?

    पोन्नियन सेल्वन 2 का भी इंतजार हो रहा है और आखिरकार इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। दर्शकों को एक बार फिर से साउथ की एक और जबरदस्त फिल्म देखने का इंतजार रहेगा। 

    पोन्नियन सेल्वन 2 की रिलीज डेट आई सामने, फिर चलेगा ऐश्वर्या राय की सुंदरता का जादू?

    साउथ की फिल्मों को पिछले काफी टाइम से जमकर डंका बज रहा है। पुष्पा, केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर जैसी फिल्मों ने जमकर धमाल मचाया था। इन्हीं में से एक फिल्म पोन्नियन सेल्वन भी थी। फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, त्रिशा, कार्थी और जयम रवि जैसे एक्टर्स थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई। ये फिल्म 20 सितंबर, 2022 को तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई थी। पोन्नियन सेल्वन को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। पोन्नियिन सेल्वन को कल्कि कृष्णमूर्ति ने लिखा है। ये फिल्म लोकप्रिय तमिल साहित्यिक उपन्यास पोन्नियिन सेल्वन पर ही आधारित है। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया था। 

    फिल्म दर्शकों को अच्छी लगेगी, इसकी उम्मीद दर्शकों को पहले से ही थी, इसलिए उन्होंने इसके दूसरे पार्ट की तैयारियां भी कर ली थी। लोग भी जानना चाह रहे हैं कि फिल्म का दूसरा पार्ट कब आएगा। साउथ के ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने पोन्नियन सेल्वन 2 की रिलीज डेट का खुलासा किया है। ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज हो सकती है। हालांकि ये अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है।

    पहले पार्ट की तरब अब पोन्नियन सेल्वन के दूसरे पार्ट से भी उम्मीदें रहेंगी। सारे कलाकार एक बार फिर धमाल मचाते नजर आएंगे। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम शुरू हो गया है। इसमें भी ग्राफिक्स और वीएफएक्स का काम जारी है। ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म से अपना कमबैक किया था। उनको इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था। हिंदी पट्टी में तो ऐश्वर्या पर लोगों का खासा ध्यान था।