Yaariyan 2 Teaser: मीजान जाफरी, पर्ल वी पुरी और दिव्या कुमार खोसला की दोस्ती जीत लेगी दिल

    हनी सिंह जा गाना 'आज ब्लू है पानी, पानी' भी इस फिल्म में होगा 

    Yaariyan 2 Teaser: मीजान जाफरी, पर्ल वी पुरी और दिव्या कुमार खोसला की दोस्ती जीत लेगी दिल

    2014 में दिव्या खोसला कुमार ने फिल्म यारियां का डायरेक्शन किया था। नई पीढ़ी पर बनी इस फिल्म की कहानी और म्यूजिक को पसंद किया गया था। अब एक बार नए यारों के साथ फिल्म यारियां 2 का टीज़र सामने आ गया है जो आज की ऑडियंस को पसंद आएगा। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, मीजान जाफरी, वरीना हुसैन, प्रिया वारियर और पर्ल वी पुरी जैसे एक्टर्स नज़र आयेंगे। फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है।

    2014 में, दिव्या खोसला कुमार ने अपनी फिल्म यारियां से कॉलेज रोमांस के युग को बदल दिया। और अब 2023 में, उनकी फिल्म यारियां 2 में चचेरे भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को दर्शाया गया है जिनके बीच की बॉन्डिंग सच्चे दोस्तों की तरह है। कैसे परिवार दोस्त बनते हैं ये फिल्म की कहानी का सार होने वाला है। फिल्म का टीज़र आज मुंबई में रिलीज़ कर दिया गया है। इस मौके पर स्टारकास्ट एक साथ नज़र आई थी।

    भूषण कुमार इस फिल्म कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस नए रिश्ते को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार हो रहा है।