राम सेतु से हुई अक्षय कुमार की वापसी, फैंस ने बताया- बेस्ट दिवाली गिफ्ट

    अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को लोग दिवाली का बेस्ट गिफ्ट बता रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म के अच्छे रिव्यू दिए हैं। हालांकि फिल्म को थैंक गॉड से टक्कर मिलने वाली है।

    राम सेतु से हुई अक्षय कुमार की वापसी, फैंस ने बताया- बेस्ट दिवाली गिफ्ट

    अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में नुसरत भुरुचा और जैकलीन फर्नांडिस भी लीड रोल मे हैं। फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को पहले ही दिन अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बैक टू बैक फ्लॉप देने के बाद इस फिल्म से अक्षय कुमार की वापसी होगी। जो लोग फिल्म देखकर आ रहे हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और उनकी फिल्म के लिए काफी अच्छे अच्छे रिव्यू दिए हैं। फिल्म में काफी बढ़िया वीएफएक्स का काम बताया जा रहा है। कोई इसे बेस्ट दिवाली गिफ्ट कह रहा है।

    एक यूजर ने लिखा, ''एक शब्द में कहें तो राम सेतु एक एडवेंचरस रिलीजस राइड है। लंबे समय बाद मूवी लवर्स को बेस्ट दिवाली गिफ्ट मिला है। वीएफएक्स शानदार हैं। डायरेक्शन माइंड ब्लोइंग है।'' एक और इसे मास्टरपीस बताया। लोगों ने तो खुद इस फिल्म को 4 और 4.5 स्टार देना शुरू कर दिए हैं। फैंस ने तो पहले ही मन बना लिया है कि क्रिटिक्स कुछ भी कहें लेकिन वो इस फिल्म को हिट करवा कर ही रहेंगे। वैसे फिल्म को देखने के बाद लोग अच्छा ही रिव्यू दे रहे हैं।

    25 अक्टूबर को ही राम सेतु के साथ अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म थैंक गॉड रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर होने वाली है। वैसे उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन राम सेतु 16-18 करोड़ रुपये कमा सकती है। जबकि थैंक गॉड थिएटर्स पर 13-15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अब दोनों में से कौन सी फिल्म बेहतर चलेगी। ये तो अब जनता के हाथ मे हैं। बस थोड़ा सा इंतजार करना है।

    Tags