'हू बा हू' अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज त्रिपाठी, लोगों बोले- हम तो कंफ्यूज हो गए

    अटल बिहारी की बायोपिक से पंकज त्रिपाठी के लुक सामने आए हैं लेकिन एक्टर को पहचान नहीं पाएंगे आप

    'हू बा हू' अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज त्रिपाठी, लोगों बोले- हम तो कंफ्यूज हो गए

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन होता है। इस मौके पर भारतीय सिनेमा के अद्भुत कलाकार पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी के रूप में खुद के कुछ लुक शेयर किए हैं। इसमें वो हू बा हू अटल बिहारी लग रहे हैं। पंकज त्रिपाठी को ऐसे रूप में देखकर हर कोई हैरान है। कई लोग तो कंफ्यूज हो गए कि ये खुद पंकज त्रिपाठी हैं या भारत के पूर्व प्रधानमंत्री। एक्टर अटल बिहारी की बायोपिक में काम करने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'मैं हूं अटल' है। 

    पंकज ने पहले वीडियो शेयर की है और उसके बाद कुछ फोटोज। इसमें उन्होंने अटल जी को एक पीएम, एक कवि, स्टेट्समैन और जेंटलमैन बताया है। फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। पंकज ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूँ। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है।''

    एक्टर ने एक दिन पहले ही फिल्म के बारे में बताते हुए कहा था कि इतनी बड़ी हस्ती का किरदार निभाते हुए उन्हें थोड़ा सा डर लग रहा था लेकिन इसी बात के लिए वो आभारी भी हैं। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, ''बहुत-सा रोमांच, हल्का-सा डर, मन में कई भाव, पर निष्ठा से प्रबल हूँ। अटल जी के किरदार को समर्पित, अब…“मैं अटल हूँ”। अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करना किसी परीक्षा से कम नहीं। लेकिन इस परीक्षा में उनका आशीष हमारे साथ है, हमें अटल विश्वास है।''

    पंकज त्रिपाठी को इस फिल्म के लिए लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। उनके लुक ने कमाल ही कर दिया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि ये उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म होने वाली है।

    Tags