परिणीति चोपड़ा बेबी बंप के साथ हुई स्पॉट, मौसी बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा

    चोपड़ा परिवार में आने वाला है नन्हा मेहमान, राघव चड्ढा के घर आयेंगी खुशियां 

    परिणीति चोपड़ा बेबी बंप के साथ हुई स्पॉट, मौसी बनने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा पानी शादी के बाद लगातार फिल्मों से ज्यादा प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हाल में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान पैपराजी ने अपने पोस्ट में एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की संभावना जताई थी। अब दिल दोसांझ स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक्ट्रेस को बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया। हालांकि, हम इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

    परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म अमर सिंह चमकीला ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर ब्लैक गाउन स्टाइल ड्रेस में स्पॉट हुई थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट बताया। पैपराजी ने परिणीति जे बेबी बंप के साथ वीडियो भो शेयर किया। कुछ यूजर्स ने ये भी कमेंट करते हुए बताया कि परिणीति के चेहरे में भी बदलाव है। वो अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को मीडिया से छुपाये रखना चाहती हैं। वीडियो देखिये-

    परिणीति ने अपने फिल्मी करियर से ब्रेक लेते हुए पिछले साल सितंबर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग उदयपुर के एक ग्रैंड इवेंट में शादी कर ली थी। शादी के बाद से दोनों काम और एक दूसरे को टाइम दे रहे हैं। ऐसे में अगर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सच हुई तो ये दोनों परिवारो के लिए खुशखबरी है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति पिछले कुछ सालों से एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। उन्हें किसी शानदार प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया है। संदीप और पिंकी फरार जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस ने अपनी परफॉरमेंस से सभी को हैरान कर दिया। लेकिन अक्षय कुमार के साथ पिछले साल आई फिल्म कैप्सूल गिल-मिशन रानी गंज में उनका किरदार दमदार नहीं था। ऐसे में अब इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म अमर सिंह चमकीला का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में परिणीति ने लोकगीत गायक का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ नज़र आयेंगे। फिल्म 12 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

    Tags