सेंसर्स बोर्ड ने बेशर्म रंग गाने पर चलाई कैंची, गायब हुई दीपिका की भगवा बिकिनी?

    दीपिका पादुकोण की अदाओं पर सेंसर बोर्ड ने चला दी कैंची

    सेंसर्स बोर्ड ने बेशर्म रंग गाने पर चलाई कैंची, गायब हुई दीपिका की भगवा बिकिनी?

    शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग पर पिछले दिनों खूब बवाल हुआ। दीपिका पादुकोण ने गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी और इससे कई संगठनों और व्यक्तियों की भावनाएं आहत हो गई थीं। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी यहां अपनी भूमिका निभाई। फिल्म में गाने और कुछ सीन्स को लेकर उसने बदलावे निर्देश दे दिए थे। और अब सामने आया है कि बेशर्म रंग गाने पर कैंची चल गई है। गाने में दीपिका पादुकोण के कुछ सीन्स कट कर दिए गए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि भगवा रंग कि बिकिनी वाले सीन पर कुछ साफ सामने नहीं आया है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बटक्स के क्लोज अप सीन और साइड पोज को हटाया गया है क्योंकि कहा जा रहा है कि इससे आंशिक नग्नता झलकती है। इसके अलावा गाने में 'बहुत तंग किया' बोल के दौरान डांस मूव्स को भी डिलीट किया गया है। अब इनकी जगह आप कुछ और सीन्स देख पाएंगे।

    फिल्म में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गया है 'रॉ' शब्द की जगह 'हमारे', 'लंगडे़ लूले' की जगह 'टूटे फूटे', 'पीएम' की जगह 'राष्ट्रपति' शब्द सुनाई देगा। वहीं 13 जगहों से 'पीएमओ' शब्द को भी हटाया गया है। और भी शब्द हैं जिनमें बदलाव किए गए हैं जैसे 'अशोक चक्र', 'पूर्व केजीबी', 'पूर्व एसबीयू' और 'मिसेज भारतमाता'। खबर तो ये भी है फिल्म में स्कॉच को ड्रिंक कहा जाएगा। सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने पहले ही फिल्म के बारे में कहा था कि उन्होंने बदलाव करने को कहा है और संस्कृति और आस्था का ध्यान रखेंगे। हालांकि इन कट्स के बाद बताया ज रहा है फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल गया है।

    शाहरुख और दीपिका के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं जो कि विलेन का रोल कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होगा और फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

    Tags