पुष्पा 2: रणवीर सिंह से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन या होगी दोस्ती?

    पुष्पा 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म में क्या होगा रणवीर सिंह का रोल?

    पुष्पा 2: रणवीर सिंह से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन या होगी दोस्ती?

    अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 को लेकर तमाम अपडेट्स आ रही है। इस फिल्म का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अभी भी चल रही है। छोटे छोटे शेड्यूल्स में अबतक इसकी शूटिंग पूरी हुई है। फिल्म के हालांकि अगले साल तक रिलीज होने की उम्मीद है। बीते दिनों पुष्पा की झलक दिखाई गई थी। वो जगंलों में दिखा था। उस 3 मिनट के वीडियो ने लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी थी।

    और अब जो खबर सामने आई है, उसे जानकर तो लोग हिल ही जाएंगे। जी हां, खबरों के मुताबिक पुष्पा 2 में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। वो इस फिल्म में एक पुलिस वाले का रोल करेंगे। लेकिन क्या अब वो अपने सिंबा अवतार में नजर आएंगे या उनका कोई और पुलिस वाले का रोल होगा, ये अभी साफ नहीं है। रणवीर सिंह की एंट्री की बात सुनकर ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। हर कोई जानना चाह रहा है कि रणवीर सिंह का क्या रोल होगा। मेकर्स ने रणवीर की एंट्री पर कुछ नहीं कहा है।

    जैसा ही अभी तक की फिल्म की कहानी है कि भवंर सिंह शेखावत पुष्पा से बदला लेगा और दूसरे पार्ट में मेन विलेन वही होगा। वो एक पुलिस वाला है। पर इस बीच ये साफ नहीं हुआ है कि रणवीर सिंह पुलिस वाले बनकर अल्लू अर्जुन के दोस्त के रूप नजर आएंगे या उनके खिलाड़ लड़ते नजर आएंगे। वैसे ये एक कैमियो रोल होगा।

    बात करें अल्लू अर्जुन की तो उनका एक लुक भी देवी मां काली के जैसा रिलीज हो चुका है। अल्लू अर्जुन के अलावा श्रीवल्ली का रोल करने वाली रश्मिका मंदाना भी फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि इस बार सामंथा रुथ प्रभू का कोई आइटम नंबर नहीं है। पिछली बार उनके गाने ऊं अंटावा ने पूरे इंडिया में तहलका मचा दिया था। फिलहाल तो अब दर्शक इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।  

    Tags