पुष्पा 2 रिलीज डेट: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म इस दिन थिएटर्स पर देगी दस्तक

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।

    पुष्पा 2 रिलीज डेट: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म इस दिन थिएटर्स पर देगी दस्तक

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग बस शुरू ही होने वाली है लेकिन फिल्म के लिए अभी लंबा इतंजार करना होगा। इस बार फिल्म को काफी बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है। चूंकि पुष्पा: द राइज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए मेकर्स ने पुष्पा: द रूल के लिए दिल खोलकर इस बार पैसे बहाए हैं। फिल्म का बजट भी करीब 400 करोड़ के पार बताया जा रहा है। फिल्म की कास्ट की भी फीस बढ़ी है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना दोनों ने ही फिल्म की फीस में बढ़ोत्तरी की है।

    जितने भी फिल्म के अपडेट्स आ रहे हैं। उन सभी में सबका एक सवाल तो ये जरूर रहता है कि फिल्म कब रिलीज होगी। इसको लेकर भी आखिरकार एक अपडेट सामने आया है। फिल्म क्रिटिक और यूएई फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है। उन्होंने एक्सक्लुसिव जानकारी देते ट्वीट किया, ''पुष्पा 2, पुष्पा: द रूल जनवरी 2024 में रिलीज होगी।''

    अर्जुन कपूर होंगे विलेन?

    फिल्म में विलेन के बारे में एक खबर ये आ रही थी कि अर्जुन कपूर भी एक विलेन हो सकते हैं लेकिन प्रोड्यूसर ने इस खबर को सिरे से नकार दिया। प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी ने कहा, ''नहीं यह गलत खबर है। अर्जुन कपूर फहाद हासिल को रिप्लेस नहीं करेंगे। फहद फासिल ही अहम भूमिका में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर को लेने की बात सौ प्रतिशत गलत है। हम पुष्पा 2 की शूटिंग इस महीने 20 से 30 तारीख के बीच में शुरू कर देंगे। इस फिल्म को पहले हैदराबाद में शूट किया जाएगा। इसके बाद ही हम जंगलों और अन्य लोकेशन में शूट करेंगे।''

    Tags