पुष्पा 2 टीजर: अल्लू अर्जुन के बर्थडे से पहले सामने आई फिल्म की झलक, 7 अप्रैल को होगा बड़ा धमाका

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 का टीजर आया सामने, बढ़ी एक्साइटमेंट

    पुष्पा 2 टीजर: अल्लू अर्जुन के बर्थडे से पहले सामने आई फिल्म की झलक, 7 अप्रैल को होगा बड़ा धमाका

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का काफी लंबे समय से इंतजार हो रहा है। आखिरकार अब लग रहा है कि फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज कर दी जाएगी। दरअसल 5 अप्रैल को रश्मिका मंदाना के जन्मदिन फैंस के लिए एक सरप्राइज शेयर किया है। अलग अलग भाषाओं में एक छोटा सा टीजर शेयर किया गया है, जिसमें हर तरफ बस हो हल्ला मच रहा है और पूछा जा रहा है कि पुष्पा कहा हैं?

    इसी टीजर में बताया गया है कि पूरा वीडियो 7 अप्रैल को जारी किया जाएगा। देखना होगा कि ये वीडियो कोई बड़ा टीजर होगा या ट्रेलर। फिलहाल इस छोटे से टीजर में शुरुआत में ही न्यूज सुनाई दे रही है कि गोलियों से घायल पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हो रहा है। हर तरफ तोड़फोड़ और हंगामा नजर आ रहा है।

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा को 17 दिसंबर, 2021 में रिलीज किया गया था। ये एक पैन इंडिया फिल्म थी और रिलीज होते ही चारो तरफ इस फिल्म का डंका बज गया था। फिल्म ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अल्लू अर्जुन के फिल्म के डायलॉग्स और उनके मूव्स काफी हिट हो गए थे और हर कोई उन्हें कॉपी कर रहा था।

    फिल्म की बात करें तो पुष्पा इसमें अब एक बड़ा स्मगलर बनता जा रहा है। अल्लू अर्जुन की दुश्मनी आखिरी पार्टी में फहाद फासिल के पुलिस वाले कैरेक्टर से हो गई थी। अब वो इस बार जरूर बदला लेगा। ऐसे में नए टीजर में ये दिखाना कि गोली लगने के बाद पुष्पा भाग गया है। इससे तो साफ हो रहा है कि फहाद फासिल के कैरेक्टर ने पुष्पा पर शिकंजा कसा है।

    फिल्म में पिछली बार सामंथा रुथ प्रभु का ऊ अंटावा भी था। लेकिन इस बार एक्ट्रेस नजर आएंगी या नहीं इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। 

     

    Tags