फिल्म शमशेरा से रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक, ऐसा धाकड़ लुक देखकर फंटी रह जाएंगी आंखें

    ब्रह्मास्त्र के अलावा रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म से रणबीर कपूर का अब एक लुक लीक हो गया है जिसमें वो बड़ी दाढ़ी और लंबे लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं।

    फिल्म शमशेरा से रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक, ऐसा धाकड़ लुक देखकर फंटी रह जाएंगी आंखें

    रणबीर कपूर वैसे तो इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा मे हैं। लेकिन उनकी एक और फिल्म आने वाली है और वो है शमशेरा। फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म पर पिछले काफी समय से चर्चा हो भी रही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर लीक हो गया है। इसमें रणबीर कपूर का धांसू लुक साफ साफ देखा जा सकता है। रणबीर कपूर के इसमें बड़े बड़े बाल और दाढ़ी हैं। उन्होंने हाथ में एक बड़ा सा कुल्हाड़ीनुमा हथियार लिया हुआ है। वो फिल्म में एक डकैत बने हुए हैं। पोस्टर में शमशेरा के नाम के नीचे एक टैग लाइन भी लिखी हुई है, ''कर्म से डकैत... धर्म से आजाद।'' रणबीर का ये लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    भले ही ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर पहले रिलीज कर दिया गया है लेकिन उससे पहले रणबीर की शमशेरा रिलीज होगी। शादी के बाद रणबीर कपूर की ये पहली फिल्म होगी। 'शमशेरा' 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। जबकि आदित्य चोपड़ा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। 'शमशेरा' में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर के अलावा आशुतोष राणा, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला, त्रिधा चौधरी और आहाना कुमरा भी अहम भूमिका में हैं। 

    रणबीर कपूर की बाकी फिल्मों की बात करें तो 'शमशेरा' के अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और लव रंजन की एक फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी इस साल 2022 में 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के पास एनिमल नाम की फिल्म भी है जिसमें अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना उनके साथ होंगी। इस फिल्म में पहले पीरिणीति चोपड़ा लीड रोल मे थीं लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया और उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म साइन कर दी।

    Tags