फिल्म 'एनिमल' से रणबीर कपूर का नया लुक ही नहीं कहानी भी हो गई लीक, यहां देखिए!

    एनिमल फिल्म में ये किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर, फिल्म की कहानी हुई लीक

    फिल्म 'एनिमल' से रणबीर कपूर का नया लुक ही नहीं कहानी भी हो गई लीक, यहां देखिए!

    ये तो हम सबको पता है कि रणबीर कपूर एनिमल नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगस्त के महीने में रिलीज की जा सकती है। अब तक फिल्म से सिर्फ रणबीर कपूर का एक लहू लुहान वाला पोस्टर रिलीज हुआ है लेकिन इसके अलावा उनके कई लुक वैसे ही लीक गए हैं। फिल्म के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो फिल्म की कहानी का प्लॉट भी सामने आ गया है। और रणबीर का एक नया लुक भी सामने आया है जो अब तक लीक हुए लुक से बिल्कुल अलग है।

    एक क्रिटिक और ट्रेड स्पेशलिस्ट हरमिंदर के ट्विटर अकाउंट से बताया गया है कि रणबीर कपूर फिल्म में एक फिजिक्स के लेक्चरर बनेंगे जो कॉलेज में पढ़ाता है। जबकि उसके पिता अनिल कपूर एक गैंगस्टर होते हैं। लेकिन उसके पिता के साथ उनके प्रतिस्पर्धी बॉबी देओल और शक्ति कपूर धोखा करते हैं। इसके बाद रणबीर कपूर अपने पापा से भी कहीं ज्यादा खतरनाक गैंगस्टर बन जाते हैं।  

    रणबीर के नई लुक को देखें तो वो उसमें क्लीन शेव दिख रहे हैं जबकि बाकी फिल्म में वो दाढ़ी और बड़े बालों में खूंखार बनकर नजर आने वाले हैं।

    इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल और शक्ति कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। वो रणबीर के अपोजिट ही होंगी। उनसे पहले फिल्म में परिणीति चोपड़ा थीं लेकिन उन्होंने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया था। फिल्म को संदीप वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। अभी तक की खबरों के मुताबिक एनिमल 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी। 

    रणबीर कपूर वैसे पिछली बार फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी थीं। अब एनिमल के अलावा रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 और ब्रह्मास्त्र 3 में नजर आएंगे जो कि साल 2025 और 2026 में रिलीज होंगे। इन फिल्मों को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।