नितेश तिवारी की रामायण में राम बने रणबीर कपूर के भाई के किरदार में नज़र आयेंगे रवि दुबे?

    रवि दुबे के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा किरदार, लक्ष्मण बन भगवान राम का देंगे साथ 

    नितेश तिवारी की रामायण में राम बने रणबीर कपूर के भाई के किरदार में नज़र आयेंगे रवि दुबे?

    नितेश तिवारी की रामायण के चर्चे लम्बे समय से चल रहे हैं। रणबीर कपूर को राम बनाया गया है तो साईं पल्लवी का नाम सीता के लिए फाइनल हुआ है। इस रामायण के लिए KGF वाले यश रावण के किरदार के लिए चुने गये हैं। अब फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की माने तो मेकर्स को लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए एक्टर मिल गया है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर रवि दुबे हैं।

    ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि नितेश तिवारी की रामायण में रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नज़र आयेंगे। हालांकि, इस खबर की अधिकारी पुष्टि नहीं की गई है। और न ही एक्टर की तरफ से इस खबर को कन्फर्म किया गया है।

    रामायण नितेश तिवारी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म के लिए लिए डायरेक्टर पिछले सालों से काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर को राम बनाया गया है तो साई पल्लवी सीता के किरदार में नज़र आयेंगी। फिल्म में लारा दत्ता का नाम कैकयी के किरदार के लिए सामने आया था। रामानंद सागर की रामायण के राम यानी अरुण गोविल दसरथ के किरदार के लिए चुने गये हैं। खबरें थीं कि सनी देओल हनुमान के किरदार में नज़र आ सकते हैं। लेकिन इस खबर को सिर्फ अफवाह बता दिया गया।

    फिल्म अभी तक प्री प्रोडक्शन में थी। शूटिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन रणबीर कपूर के लंबे बाल और क्लीन शेव देख कर ऐसी रिपोर्ट्स थी कि एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। फ़िलहाल फिल्म से जुड़ी अधिकारी खबर का एलान हो रहा है।