Republic Day 2024: देशभक्ति में डूबे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने समुंद्र किनारे लहराया तिरंगा, कंगना रनौत समेत इन एक्टर्स ने दी बधाई

    अक्षय कुमार देशभक्ति में सुबह सुमुंद्र किनारे लहराने पहुंचे झंडा, टाइगर भी साथ आये नज़र 

    Republic Day 2024: देशभक्ति में डूबे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने समुंद्र किनारे लहराया तिरंगा, कंगना रनौत समेत इन एक्टर्स ने दी बधाई

    अयोध्या में राम मंदिर के जश्न के बाद आज देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री में भी देशभक्ति का रंग देखा जा सकता है। बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपने फैंस को इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ तिरंगे को सलाम कर रहे हैं।

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने तो गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर्स को तिरंगे को हाथ में लिए समुंद्र किनारे भागते देखा जा सकता है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा -न्यू इंडिया, 'न्यू कॉन्फिडेंस, न्यू विजन। हमारा टाइम आ गया है। हैप्पी रिपब्लिक डे' फैंस को अक्षय का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।'

    वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुंर और टाइगर श्रॉफ देशभक्ति पर बनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में जबरदस्त एक्शन करते नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है।

    कंगना रनौत ने भी देश के नाम एक तस्वीर शेयर कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। कंगना देश की हर गतिविधियों में शामिल होती हैं और अपनी बात रखती हैं। ऐसे में उन्होंने देश के 75वें गणतंत्र दिवस के लिए फैंस को शुभकामनायें दी हैं।

    अनुपम खेर ने 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। ये एक रिहर्सल वीडियो हैं जिसमें देश के सैनिक देश के नाम एक परेड तैयार कर रहे हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-'सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं! ये वीडियो बोमबे सैपर्स की रिहर्सल का व्हाट्सएप फॉर्वड से आया है। इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर रूची यादव कर रहीं हैं। इस वीडियो के बैकग्राऊंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज़ रिकॉर्ड हुई है।उस आवाज़ में कितना गर्व है! ये है आज के भारत की गौरवता! जय हिन्द! भारत माता की जय।'

    Tags