रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: रणवीर सिंह ने फर्स्ट लुक में ही लगा दी आग, आलिया भट्ट भी कम नहीं

    करण जौहर के बर्थडे पर जारी हुआ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का पहला लुक, दोनों धांसू अंदाज में आज नजर

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: रणवीर सिंह ने फर्स्ट लुक में ही लगा दी आग, आलिया भट्ट भी कम नहीं

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का काफी समय से इंतजार हो रहा है। ये फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। करण जौहर इस फिल्म के जरिए कई सालों बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर वापस लौटे हैं और इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने करीब 7 साल से कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की थी, सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस कर रहे थे। अब करण जौहर के जन्मदिन पर फिल्म से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का पहला लुक जारी किया गया है।

    करण जौहर ने रणवीर सिंह और आलिया के कुछ पोस्टर्स शेयर किए हैं। दोनों काफी अलबेले अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणवीर ने एक पोस्टर में तो उन्होंने येलो कलर की शर्ट पहनी है जो कि हाफ खुली हुई है और दूसरी में उन्होंने ब्लैक कलर की कांटेदार जैकेट पहनी है और चश्में को नीचे करके झांक रहे हैं। पोस्टर्स में लिखा हुआ है, ''मीट रॉकी।'' यानी रॉकी से मिलिए। 

    इसी तरह आलिया भट्ट के भी पोस्टर्स जारी किए गए। एक्ट्रसे अपने काफी चुलबुले अंदाज में नजर आ रही हैं और काफी प्यारी लग रही हैं। इसके बाद के पोस्टर्स में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। कपल के ये पोस्टर्स काफी प्यारे हैं। फैंस तो दिल खोलकर इनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है।

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी नजर आएंगे। इसके अलावा करण की फिल्म से कुछ टीवी स्टार्स भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। जैसे कि सृति झा, श्रद्धा आर्य और अर्जुन बिजलानी। ये फिल्म 28 जुलाई, 2023 को रिलीज हो रही है।

    वहीं रणवीर और आलिया की दूसरी फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह साउथ के डायरेक्टर शंकर की फिल्म में होंगे। इसके अलावा उनका नाम हाल ही में डॉन 3 के लिए भी आया था लेकिन ये कंफर्म नहीं है। रणवीर करण जौहर की फिल्म तख्त मे भी हैं लेकिन फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। जबकि आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म हॉर्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा उनके पास जी ले जरा नाम की फिल्म है जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी।

    Tags