ऋतिक रोशन के बेटों संग क्रिसमस की छुट्टियों पर गई सबा आजाद, देखिये वीडियो

    ऋतिक और सबा डिनर डेट, फंक्शन, इवेंट्स, शॉपिंग पर साथ ही देखे जाते हैं। सबा को लेकर एक्टर इतने सीरियस हैं कि फैमिली गेदरिंग हो या अब फैमिली वेकेशन एक्ट्रेस हर जगह साथ ही चलती हैं। अब सबा बॉयफ्रेंड ऋतिक के बच्चों के साथ छुट्टियों पर गई हैं।

    ऋतिक रोशन के बेटों संग क्रिसमस की छुट्टियों पर गई सबा आजाद, देखिये वीडियो

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों डिनर डेट, फंक्शन, इवेंट्स, शॉपिंग पर साथ ही देखे जाते हैं। सबा को लेकर एक्टर इतने सीरियस हैं कि फैमिली गेदरिंग हो या अब फैमिली वेकेशन एक्ट्रेस हर जगह साथ ही चलती हैं। अब सबा बॉयफ्रेंड ऋतिक के बच्चों के साथ छुट्टियों पर गई हैं।

    ऋतिक अपने दोनों बेटों के बेहद करीब हैं। अक्सर अपने बच्चों को छुट्टियों पर ले जाते हैं। इस बार कुछ नया हुआ है। ऋतिक अपने बेटों के साथ हॉलिडे पर तो गए हैं लेकिन गर्लफ्रेंड सबा को साथ लेकर। साथ ही अपनी चचेरी बहन पश्मीना को भी ले गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जहां सबा को ऋतिक के बेटों के साथ देखा जा सकता है।

    एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ऋतिक ने ब्लैक टी-शर्ट और ट्रैक पेंट पहना और हुडी पहनी हुई थी। वहीं सबा ग्रीन आउटफिट में बाल बांधे हुए नजात आई। पश्मीना भी छुट्टियों पर जा रही हैं।

    बता दें, ऋतिक रोशन का नाम बारबरा मोरी, कंगना रनौत के साथ जुड़ चुका है। एक्टर ने 2000 में सुज़ैन खान से शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी 2014 में टूट गई और दोनों ने तलाक ले लिया। असफल शादी के बाद भी कपल अपने दोनों बेटों रेहान और रिद्धान की साथ परवरिश कर रहे हैं।

    वहीं ऋतिक और सुज़ैन निजी ज़िंदगी मे भी आगे बढ़ गए हैं। पिछले साल खबर आई थी कि सुज़ैन टीवी एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलन गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ कई पोस्ट भी शेयर कर चुके हैं। इन्हें कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया है। वहीं अब ऋतिक की ज़िंदगी में भी सबा प्यार बन कर आई हैं। सबा भी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। एक्ट्रेस ने ‘दिल कब्बडी है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और कुछ साइड प्रोजेक्ट्स में नज़र आई थीं। अब एक्ट्रेस ऋतिक को डेट कर रही हैं। दोनों क्रिसमस की छुट्टियों पर हैं।

    Tags