जला हुआ पेट लेकर रैंप पर वॉक करती रहीं सारा अली खान, ऐसा कॉंफिडेंट देख एक्ट्रेस के सपोर्ट में आये सोशल मीडिया यूजर्स

    सारा अली खान ने नहीं छुपाया अपना जला हुआ पेट, कॉंफिडेंट के साथ करती रहीं वॉक

    जला हुआ पेट लेकर रैंप पर वॉक करती रहीं सारा अली खान, ऐसा कॉंफिडेंट देख एक्ट्रेस के सपोर्ट में आये सोशल मीडिया यूजर्स

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी दो बड़ी फिल्मों मर्डर मुबारक और ऐ वतन मेरे वतन के लिए खबरों में बनी हुईं हैं। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस का रैंप वॉक करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को एक खूबसूरत लहंगे में आत्मविश्वास के साथ रैंप पर चलते देखा जा सकता है। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने जले हुए पेट के निशान को मेकअप से छुपाने की कोशिश न करते हुए ऐसे ही रैंप वॉक की। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

    मौका था लक्मे फैशन वीक का। इस दौरान सारा अली खान भी अपने डिज़ाइनर का लहंगा पहने रैंप पर उतरी। एक्ट्रेस ने ग्रे-सिल्वर लहंगा कैरी किया था। इस लुक को मेकअप और सिल्वर शाइन करने वाले एअरिंग्स से पूरा किया। इस दौरान एक्ट्रेस बड़े ही अत्म्विशस के साथ रैंप पर चल रही थीं। उनके पेट पर जलने का निशान भी उनके आत्मविश्वास को कम नहीं कर पा रहा था।

    इस महीने की शुरुआत में पहली बार जब सारा को पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया तब उनके पेट पर जलने का निशान देखा गया था। बाद में जानकारी मिली कि एक्ट्रेस एक हादसे का शिकार हो गई थीं जिससे उनके पेट पर जलने का निशान छोड़ दिया। हालांकि। जिम करने या किसी भी मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इस निशान को मेकअप से छुपाने की कोशिश नहीं की। मेकअप से जला हुआ निशान और फ़ैल सकता था या इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता था। ऐसे में एक्ट्रेस बिना किसी झिझक के इस निशान को अपने साथ लेकर चल रही हैं।

    सारा अली खान हमेशा से लक्ज़री लाइफ और स्टारडम के साथ एक देसी लड़की बने रहना पसंद करती आई हैं। उन्होंने करण जौहर के शो पर एयरपोर्र लुक और ब्रांडेड बैग्स, कपड़ों पर अपनी बात रखी थी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस विचार का समर्थन किया था। अब एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर पर फोकस कर रही हैं। बीती दिन एक्ट्रेस की फिल्म मर्डर मुबारक नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। अब ऐ वतन मेरे वतन का इंतजार हो रहा है। अगले हफ्ते ये फिल्म रिलीज़ होने जा रही है।

    Tags