सत्यप्रेम की कथा: आज के बाद गाने में उदास नजर आईं कियारा आडवाणी, शादी को लेकर खुशी से उठे कार्तिक आर्यन

    सत्यप्रेम की कथा का पहला गाना आज के बाद रिलीज किया जा चुका है, जिसमें कार्तिक आर्यन काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, कियारा आडवाणी के चेहरे पर उदासी दिखाई दे रही है। 

    <p>सत्यप्रेम की कथा का गाना आज के बाद</p>

    सत्यप्रेम की कथा का गाना आज के बाद

    इस वक्त कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट को जानने के लिए फैंस हमेशा से ही बेताब रहते हैं। फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ते हुए मेकर्स ने फिल्म सत्यप्रेम की कथा का नया गाना आज के बाद रिलीज कर दिया गया है। जोकि एक वेडिंग सॉन्ग है। इस गाने में शादी की रस्मों को दिखाया गया है। गाने में दो अलग-अलग भवानाओं को दर्शाते हुए कियारा और कार्तिक नजर आ रहे हैं। 

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म आज के बाद का जो नया गाना रिलीज हुआ है, उसे फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने में कार्तिक आर्यन जहां काफी खुश होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कियारा आडवाणी काफी उदास नजर आ रही हैं। कार्तिक शादी की रस्मों को खुलकर एंजॉय करता हुआ दिखाई देता है। वहीं, कियारा शादी होने तक उदास ही रहती है। यहां देखिए फिल्म सत्यप्रेम की कथा का गाना आज के बाद। 

    फिल्म सत्यप्रेम की कथा के गाने आज के बाद पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये गाना पूरे महीने चार्ट पर बना रहने वाला है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- यह वह अनाउंसमेंट थी, जिसका मुझे इंतजार था !! ये गाना कुछ ऐसा है जो हर एक व्यक्ति को एक ही समय में प्यार और दर्द का एहसास कराने वाला है! तीसरे यूजर ने गाने पर कमेंट करते हुए लिखा- सुरीली आवाज, भावपूर्ण बोल, सुंदर एक्टर, यह गाना एक पूरा पैकेज है। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन एक ऐसे लड़के का रोल निभा रहे हैं, जिसे शादी के लिए लड़की नहीं मिलती है। बाद में उनकी लाइफ में कियारा की एंट्री होती है जोकि एक गुजराती फैमिली से ताल्लुक रखती है। दोनों प्यार में पड़ते हैं और फिर उनके बीच में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी वजह से उनकी टकरार बढ़ जाती है।

    Tags