सर्कस के ट्रेलर को देख लोग बोले- कॉमेडी कहां है? दीपिका पादुकोण की एंट्री ने ऐसे लगा दी आग

    फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर देखने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा दीपिका पादुकोण की एंट्री पसंद आई है। 

    सर्कस के ट्रेलर को देख लोग बोले- कॉमेडी कहां है? दीपिका पादुकोण की एंट्री ने ऐसे लगा दी आग

    फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में कई सारे सितारे एक-साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह के साथ जैकलीन फर्नांडिस औऱ पूजा हेगड़े भी एक्टिंग करती हुई दिखाई दे रही है। सभी किरदार अपने-अपने रोल को बखूबी निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन रणवीर सिंह बिल्कुल अवतार के साथ लोगों के बीच छाने का काम कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर इलेक्ट्रिक मैन बनकर लोगों का एंटरटेनमेंट करने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को इसीलिए भी पसंद आया क्योंकि आखिर में रणवीर सिंह की पत्नी औऱ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी इसमें दिखाया गया है।

    फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह का डबल रोल दिखाया जाने वाला है। ट्रेलर के अंदर सभी किरदार को बारिकी से दिखाने का बखूबी प्रयास किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण कमाल की अदाएं बिखेरती हुई नजर आई हैं। उनकी कुछ ही देर की झलक ने फैंस का दिल पूरी तरह से लोगों का दिल जीत लिया। रियल लाइफ कपल को ऐसे स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। आप भी यहां देखिए फिल्म सर्कस का ट्रेलर।

    फैंस को पसंद आई दीपिका पादुकोण की एंट्री

    फिल्म सर्कस का ट्रेलर देखने के बाद लोग रिएक्शन देते हुए भी सोशल मीडिया पर अब नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना कुछ खास नहीं लगा। बस गाने डाले हैं ट्रेलर में। सिवाए कॉमेडी के। दीपिका की एंट्री कमाल की लगी। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- दीपिका पादुकोण की आखिर में एंट्री फायर है। तीसरे यूजर ने लिखा- ब्रह्मास्त्र फायर और सर्कस करंट। चौथे यूजर ने लिखा- एक भी सीन में हंसी नहीं आई। इसके अलावा कुछ लोगों का ये कहना है कि सबकुछ ठीक है लेकिन कॉमेडी कहां है।

    Tags