शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का आएगा सीक्वल, ये स्टार किड करेगी लीड रोल

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2: जाह्नवी कपूर के साथ बनेगी शाहिद कपूर की जोड़ी, कृति सेनन से बनाएंगे दूरी

    शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का आएगा सीक्वल, ये स्टार किड करेगी लीड रोल

    शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी, शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल मे हैं। फिल्म की कहानी एक आर्यन नाम के लड़के की है जिसका रोल शाहिद कपूर कर रहे हैं। उसे एक रोबोट सिफरा यानी कृति सेनन से प्यार हो जाता है। पूरी फिल्म इसी टॉपिक पर बेस्ड है। फिल्म का सेकेंड हाफ काफी अच्छा है और क्लाईमैक्स को अच्छा ट्विस्ट दिया गया है।

    शाहिद और कृति की इस फिल्म की कहानी तो पूरी हो जाती है लेकिन मेकर्स ने आखिर में एक ऐसा प्वाइंट छोड़ा है जहां से फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। मूवी के आखिर में To Be Countinued... लिखा आता है। जिसका सीधा और साफ मतलब है कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का सीक्वल आएगा।

    सीक्वल में जाह्नवी कपूर?

    फिल्म के आखिर में जाह्नवी कपूर का कैमियो एक बड़ा सरप्राइज है। उनकी मुलाकात शाहिद कपूर से होती हैं और वो भी रोबोटिक कंपनी ज्वाइन करती हैं। आखिर में दोनों की बातचीत होती है और फिर दोनों कॉफी पर मिलने के लिए राजी हो जाते हैं। जहां वो रोबोट्स और इंसानों के कंपेरिजन पर बात करने वाले हैं। एक पल को ऐसा लगता है कि शाहिद कपूर अब जाह्नवी के प्यार में पड़ जाएंगे। 

    लेकिन अगले ही पल सिफरा यानी कृति सेनन को वो दोबारा देखते हैं और जब सिफरा के अंदर वो जैलसी वाला फैक्टर देखते हैं तो एक बार फिर उनका मन डगमगा जाता है और वो दोबारा एक रोबोट से प्यार में पड़ते दिख रहे हैं। अगले पार्ट में हो सकता है कि आपको कृति सेनन और जाह्नवी कपूर दोनों ही लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिख जाएं। वैसे इस मूवी में बहुत लॉजिक ना लगाएं तो ये आपको एंटरटेनिंग लगेगी। लेकिन फिलहाल देखना होगा कि दर्शकों को ये सिनेमाघरों पर कितना भाती है।

    Tags