Shamshera teaser reaction: टीजर देखकर रणबीर कपूर का हुआ जोरदार स्वागत, बोले- 'ये एक्टर...'

    शमशेरा फिल्म का टीजर आते ही फैंस में हलचल मच गई है। रणबीर कपूर और संजय दत्त के रोल की जमकर तारीफ हो रही है। जानिए कैसे कैसे मिले रिएक्शन।

    Shamshera teaser reaction: टीजर देखकर रणबीर कपूर का हुआ जोरदार स्वागत, बोले- 'ये एक्टर...'

    शमशेरा फिल्म का अभी सिर्फ टीजर रिलीज हुआ और दर्शक पहले ही इस फिल्म को लेकर काफी उतावले हो गए हैं। रणबीर कपूर का फिल्म में अभी तक का सबसे जुदा रोल है। इसमें वो एक डकैत बने हैं। उनका लुक काफी जबरतदस्त है। टीजर में साथ में संजय दत्त भी हैं और वो भी कमाल के लग रहे हैं। उनका लुक भी काफी धांसू है। दोनों ही एक्टर्स की इस टीजर में दिखाया गया है और दोनों की जमकर तारीफ हो रही है। खासतौर से रणबीर कपूर की। क्योंकि संजय दत्त को तो इस तरह के विलेन के रोल में पहले भी लोग देखते रहे हैं लेकिन किसी ने इस अवतार में रणबीर को नहीं देखा था। 

    अब शमशेरा के टीजर पर जमकर रियेक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने रणबीर की ब्रह्मास्त्र का लुक और शमशेरा का लुक एक साथ शेयर किया है और लिखा, ''इसने दोंनो कैरेक्टर एक साथ प्ले किए। ये एक्टर बाप है बाप। ये साल उसका होने वाला है। अब ट्रेलर का इंतजार करिए।'' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''रणबीर कपूर बॉलीवुड का भविष्य है। कर्म से डकैत, धर्मा से आजाद।'' इसी तमाम यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शमशेरा टीजर के तारीफों के पुल बांधें हैं।

    शमशेरा को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है जबकि करण मल्होत्रा फिल्म के डायरेक्टर हैं। फिल्म का ट्रेलर 24 जून को रिलीज होगा और ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    Tags