'सिंघम 3' की रिलीज डेट हुई पक्की, उम्मीद से पहले सिनेमाघरों में दे रही है दस्तक

    वक्त से पहले रिलीज हो रही है 'सिंघम 3', सामने आई अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म की दिलचस्प डिटेल

    'सिंघम 3' की रिलीज डेट हुई पक्की, उम्मीद से पहले सिनेमाघरों में दे रही है दस्तक

    अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम 3 का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। सबसे पहली सिंघम साल 2011 में आई थी और इसके बाद दूसरी सिंघर रिटर्न साल 2014 में। अजय देवगन इस फिल्म में बाजीराव सिंघम के रोल में नजर आते हैं। उन्हें साल 2021 में आई फिल्म सूर्यवंशी में भी इसी रोल में देखा गया था। हालांकि वो एक कैमियो था और उस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल मे थे। 

    अब सिंघम 3 की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ ही गई है। इस फिल्म का नाम वैसे रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन रखा है। ट्रेड एक्सपार्ट तरण आदर्श के मुताबिक ये फिल्म अगले साल 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। एक बार फिर अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाका मचाने को तैयार है। पहले खबरें आ रही थी कि ये फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी लेकिन अब पहले रिलीज होने से फैंस में काफी खुशो होगी।

    रोहित शेट्टी ने एक बार जिक्र किया था कि सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण भी लेडी कॉप यानी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। हालांकि उनकी डिटेल्स अभी ज्यादा सामने नहीं आई है। रोहित शेट्टी फिलहाल अपनी डेब्यू वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग पूरी कर रहे हैं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और शरद केलकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे। 

    वहीं अजय देवगन की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म भोला में नजर आए थे। फिल्म में एक बार फिर उनके साथ तबू नजर आई थीं। हालांकि दोनों की ये फिल्म दृश्यम 2 जैसा माहौल तो नहीं बना पाई लेकिन फिल्म ने ठीक ठाक कलेक्शन कर लिया था। और अब फैंस को अजय देवगन की सिंघम अगेन का और भी बेसब्री से इंतजार रहेगा क्योंकि इस फिल्म से पहले से ही फैंस को काफी उम्मीदे हैं।

    Tags