साउथ एक्टर विजय एंटनी की 16 की बेटी के सुसाइड से सदमे में इंडस्ट्री, इस बात से थी परेशान

    सदमे में है विजय एंटनी और उनका परिवार

    साउथ एक्टर विजय एंटनी की 16 की बेटी के सुसाइड से सदमे में इंडस्ट्री, इस बात से थी परेशान

    एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज की शुरुआत एक दुखद खबर के साथ हुई है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर, म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी की 16 साल की बेटी मीरा ने सुसाइड कर लिया है। इस खबर ने विजय से जुड़े हर इंसान को हिला कर रख दिया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से भी सेलेब्स सदमे में हैं। कुछ ने एक्टर के परिवार के लिए प्रार्थना की है।

    रिपोर्ट की माने तो विजय की बेटी गहरे डिप्रेशन से गुजर रही थीं। उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। लेकिन तड़के 3 बजे जब विजय अपनी बेटी के कमरे में गए तो मीरा को फंदे से झूलता देख सदमे में चले गये। आनन-फानन में एक्टर बेटी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीरा 12वीं कक्षा की छात्रा थीं। इस छोटी उम्र में डिप्रेशन जैसी बीमारी के आगे वो हार गई और जिंदगी खत्म कर ली।

    विजय ने साल 2006 में फातिमा से शादी की थी। शादी के बाद वो बेटियों के पिता बने। मीरा बड़ी बेटी और लाडली थी। अब प्यारे बच्चे को खोने का सदमा परिवार झेल रहा है। फैंस, दोस्त यार परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कुछ खास एक्टर के घर के बाहर पहुंचे हैं।