मलाइका अरोड़ा को देख कर उन पर कूद पड़ा आवारा कुत्ता, एक्ट्रेस ने ऐसे किया खुद का बचाव

    मलाइका पर कुत्ते का हमला, ऐसे किया बचाव 

    मलाइका अरोड़ा को देख कर उन पर कूद पड़ा आवारा कुत्ता, एक्ट्रेस ने ऐसे किया खुद का बचाव

    मलाइका अरोड़ा फिल्मों से बेशक दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो सबसे ट्रेंड करने वाली सेलेब हैं। उनका अर्जुन कपूर से रिश्ता हो या उनके पहनावे का तरीका सब कुछ खबरों में बना रहता है। हालांकि, मलाइका अपने ट्रोल्स और जिंदगी में आये तूफ़ान का सामना समझदारी से करती आई हैं। अब एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है जिसके लिए उन्हें तारीफें मिल रही हैं। ये वीडियो मलाइका की बिल्डिंग के बाहर का है। एक्ट्रेस जिम के आउटफिट में नज़र आ रही हैं। वो बिल्डिंग के बाहर खड़े पैपराजी को बाय बोल कर अंदर जाती हैं। लेकिन तभी पीछे से एक आवारा कुत्ता आता और एक्ट्रेस पर चढ़ जाता है। यहां एक्ट्रेस घबराती या चिल्लाती नहीं हैं। बल्कि प्यार से कुत्ते को अपने से दूर करने की कोशिश करती हैं। कुत्ता खाने की लालसा में मलाइका के पास आया था। हालांकि, एक्ट्रेस से उसे खाना तो नहीं मिला। एक्ट्रेस ने प्यार से पुचकार कर उसे अपने से दूर कर दिया। देखिये-

    अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-मलाइका बेहद दयालु हैं, वो जैसे अपने डॉग कैस्पर का ख्याल रखती हैं, उन्होंने उतने ही प्यार से इस कुत्ते को भी संभाला। एक दूसरे यूजर ने लिखा-किसी को भी उसके पहनावे से जज नहीं करना चाहिए, मलाइका एक अच्छी इंसान हैं। कुछ यूजर्स को ये पसंद नहीं आया तो उन्होंने एक्ट्रेस को एक बार फिर ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा-कुत्तों से नफरत है तो इंस्टाग्राम पर प्यार वाले वीडियो क्यों डालती हो, एक और यूजर ने लिखा- ये सब दिखावा है, शुक्र मनाओ कुत्ते ने काटा नहीं।

    बता दें, कुछ महीने पहले मलाइका की जिंदगी पर बना एक शो सामने आया था। उस शो में एक्ट्रेस का घर, बेटे से रिश्ता, एक्स हस्बैंड, अर्जुन कपूर, बहन और माँ से उनके रिश्ते के बारे में खुल कर दिखाया गया था। मलाइका की निजी जिंदगी में लिए फैसलों को फैंस ने सराहा था। अब एक्ट्रेस को किसी नए प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है।