Sam Bahadur Trailer: विक्की कौशल की मूंछों पर ताव देख कर आप हैरान होंगे आप भी, नहीं देखा होगा ऐसा किरदार

    उरी के बाद विक्की कौशल एक और हैरान करने वाली परफॉरमेंस लाने वाले हैं! चाल, कंजी आँखों से किया हैरान 

    A still from Sam Bahadur trailer

    A still from Sam Bahadur trailer

    एकाध साल पहले विक्की कौशल को भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में देखा गया था। वो तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी और उस दिन से फिल्म को देखने का इंतजार बढ़ गया था। अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म सैम बहादुर का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जिसे देखने के बाद आप बस कैलेंडर में अपनी डेट बुक करेंगे।

    विक्की कौशल को उरी जैसी फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के रूप में देखा गया था। एक ऐसा ऑफिसर जिसने पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ी और अपने सभी जवानों को वापस ले आया। अब अपनी नई फिल्म में वो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में नज़र आ रहे हैं। कुछ मिनट भर के इस ट्रेलर में आपको सैम बहादुर के जवानी से लेकर भारत-पाक युद्धों में अहम योगदान को देखा जा सकता है।

    विक्की ने फील्ड मार्शल मानेकशॉ के अंदाज़ को जैसे घूट कर पी लिया है। उनकी कंजी आंखे, मूंछों पर अकड़, आवाज में भारीपन और देश के लिए लड़-मिटने का घमंड साफ़ देखा जा सकता है। इस ट्रेलर को बार-बार देखने पर आप कहानी समझने सेज्यादा विक्की के अंदाज़ पर नज़र रखेंगे, जैसे वो अपने किरदार में इस तरह डूब गए हैं कि एक कंधे को झुका कर चल रहे हैं। रोबदार अंदाज़ में बात कर रहे हैं। मंत्रियों को तो कुछ समझ नहीं रहे। इस तरह के किरदार को देखने में मज़ा आने वाला है।

    इस ट्रेलर में आपको फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नज़र आ रही हैं। उनका किरदार इतना अपीलिंग नहीं लग रहा है। उम्मीद है फिल्म में ज्यादा अच्छा काम करती दिखेंगी। सान्या मल्होत्रा एक छोटे से सीन में नज़र आई हैं। वो सैम बहादुर की पत्नी के किरदार में हैं।

    ये फिल्म कई सालों की मेहनत और रिसर्च के बाद अब थिएटर तक पहुंची हैं। फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए मेघना गुलजार ने अपनी पूरी कोशिश लगा दी है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

    Tags