क्रिसमस मनाने के लिए गोवा जाएँगी टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट !
Updated : December 24, 2016 04:59 PM ISTएक्ट्रेस जेनिफ़र विंगेट इस बार अपनी क्रिसमस की छुट्टियाँ गोवा में बिताने वाली हैं। उनके नए घर में ये उनका पहला च्रित्स्मस है और इसके लिए जेनिफ़र काफी उत्साहित हैं। जेनिफ़र अपने शो 'बेहद' के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं और हाल ही में मौरिशिअस से शूटिंग खत्म करके वापस लौटी हैं।
उनकी छुट्टियों में उनका ख़ास दोस्त भी उनके साथ जायेगा। ये ख़ास दोस्त और कोई नहीं उनका पालतू कुत्ता ब्रीज़र हैं। जेनिफ़र को ब्रीज़र के साथ वक़्त बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा था इसलिए वे उसे साथ ले जा रही हैं।
इसके अलावा जेनिफ़र ने गोवा में एक नया घर खरीदा है और वे वहाँ अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी करने वाली हैं। पार्टी की तैयारियाँ करने के लिए जेनिफ़र दो दिन पहले ही गोवा चले गयी हैं। गोवा में जेनिफ़र का ये पहला क्रिसमस होगा। वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के ख्याल से काफी खुश हैं।