'बेफिक्रे' में वाणी कपूर के साथ लिए जाने से नाखुश हैं रणवीर सिंह
Updated : April 06, 2016 11:01 AM IST आदित्य चोपड़ा की निर्देशक के रूप में वापसी वाली फिल्म 'बेफिक्रे', लांच होने की घोषणा के दिन से ही, दर्शकों में लगातार रोमांच पैदा कर रही है। आदित्य चोपड़ा के दिल के करीब इस प्रोजेक्ट के सुर्ख़ियों में आने के फ़ौरन बाद ही लीड एक्टर्स की एक के बाद एक घोषणा कर दी गयी थी। रणवीर जो कि यश राज फिल्म्स के साथ जुड़ने से काफी खुश लग रहे थे, ऐसा बताया जा रहा है कि वह वाणी कपूर के साथ अपनी जोड़ी को लेकर ज़्यादा खुश नहीं हैं।
मिड-डे ने एक सूत्र को बताया, "अपने मार्गदर्शक और सलाहकार आदित्य चोपड़ा के प्रति भावनाओं का ख्याल रखते हुए, रणवीर ने शायद उनके साथ इस विषय पर चर्चा करना उपयुक्त नहीं समझा होगा। परन्तु जब घोषणा आई, तब रणवीर इतने आश्वस्त नहीं लग रहे थे। फिर भी चूंकि उन्हें आदित्य के फैसले पर भरोसा है, इसलिए उन्होंने अपने मेन्टर के फैसले के साथ जाने का फैसला किया।"
इसके बावजूद, 'बैंड बाज बारात', 'गुंडे', 'रामलीला' आदि कई सुपरहिट फ़िल्में देने वाले रणवीर ने खुद इस अफवाह को गंभीर रूप से लेने की बात को स्वीकार नहीं किया है। अब चूंकि औपचारिक घोषणा की जा चुकी है, इसलिए इसमें बदलाव होने के कोई आसार नहीं हैं। जबकि रणवीर नाखुश हैं, वहीँ दर्शक वाणी-रणवीर की नई जोड़ी को बी-टाउन की 'पटाखा जोड़ी' मान रहे हैं।
Source: desimartini.com