अपनी फ़िल्म के क्लैश से पहले एक दूसरे से मिले अजय देवगन और आमिर खान!
Updated : October 14, 2017 04:47 PM ISTबॉलीवुड में आपने कैट फाइट तो सुना ही होगा, जब फ़िल्म में शूटिंग के दौरान या किसी और वजह को लेकर स्टार्स की लड़ाई होती रहती है। ये मौका ये भी हो सकता है कि एक ही दिन इनकी पिक्चरें रिलीज़ हो रही हों जो इनमें मन मुटाव पैदा करती है। लेकिन इस इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स भी हैं, जिन्हें इन सब बातों से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। हाल ही में इसका उदाहरण पेश किया बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और आमिर खान ने। इन दोनों बड़े एक्टर्स की फ़िल्म दिवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है, जिसके चलते उनका क्लैश होना लाज़मी है। दिवाली के मौके पर आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' और अजय की 'गोलमाल अगेन' रिलीज़ हो रही हैं लेकिन इन दोनों एक्टर्स के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
दरअसल आमिर खान ने अजय की प्रशंसा करते हुए उन्हें महान व्यक्ति करार दिया है। आमिर ने शनिवार को ट्विटर पर अजय के साथ की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, "यहां 'गोलमाल'! लंबे समय बाद अजय से मिले। क्या महान व्यक्ति हैं।"
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js">Here's to Golmaal ? !!! Met Ajay after so long :-) . What a great guy! pic.twitter.com/OOdqJ89B30
— Aamir Khan (@aamir_khan) 14 October 2017
वहीं, अजय ने आमिर को 19 नवंबर को रिलीज होने जा रहीउनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। अजय ने लिखा, "अच्छे लोग हमेशा जीतते हैं। सीक्रेट या नहीं। शुभकामनाएं।"
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js">Good guys always win.... secret or not ! Best of luck #SecretSuperstar. https://t.co/oydJvosoSC
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) 14 October 2017
अजय की फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' 20 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। ये फ़िल्म 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। आपको बता दें कि ये जोड़ी साल 1997 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'इश्क़' में भी नज़र आ चुके हैं। कॉमेडी से भरी इस फिल्म में आमिर जूही चावला और अजय काजोल के साथ इश्क लड़ाते दिखे थे।