जब वरुण धवन को रणबीर कह गई आलिया भट्ट !
Updated : April 16, 2019 02:16 PM ISTरणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते के बारे में कुछ छुपा नहीं हैं। दोनों कई मौकों पर एक दूसरे के लिए प्यार ज़ाहिर कर चुके हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब फिल्म कलंक को प्रोमोट करने पहुंची आलिया ने वरुण धवन की जगह रणबीर का नाम ले लिया। दरअसल, फिल्म कलंक की कास्ट सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन के इंटरव्यू में साथ ही थे, जहाँ वरुण धवन आलिया के बालों से खेल रहे थे। वरुण की इस हरकत से परेशान आलिया ने वरुण की जगह रणबीर का नाम ले दिया। इसके बाद क्या था सभी के चेहरे पर एक प्यारी से मुस्कान थी और आलिया शर्म से अपना चेहरा छुपा रही थीं !
देखिये ये वीडियो –
आलिया और रणबीर दोनों ने रिश्ते में होने की बात नहीं मानी है। लेकिन हाल में हुए एक अवार्ड फंक्शन के दौरान रणबीर ने सबके सामने स्टेज पर आलिया को गोद में उठा लिया था। जिसके बाद शायद हही किसी को कुछ कहने की जरुरत पड़े! दोनों एक दूसरे का साथ को बेहद एन्जॉय करते हैं।
अब जहाँ तक दोनों के फ़िल्मी सफ़र की बात है तो आलिया और रणबीर फिल्म ब्रहमास्त्र में साथ नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म तीन भागों में रिलीज़ होगी। जिसका पहला पार्ट अगले साल की शुरुआत में रिलीज़ होगा। इन दोनों को साथ देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।