अनिल कपूर को हुई कंधे में तेज़ दर्द की शिकायत, इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी !
Updated : January 28, 2019 10:37 AM ISTअनिल कपूर अपनी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रोमोशन में बहुत जोर-शोर से जुटे हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान उनकी एनर्जी बहुत ज़बरदस्त नज़र आ रही है। अनिल कपूर की एनर्जी के सभी फैन हैं लेकिन खुद उनकी मानें तो पिछले कुछ हफ़्तों से वो बहुत दर्द में हैं।
उन्हें कंधे में ‘कैल्सिफिकेशन’ की समस्या हो गई है। ‘कैल्सिफिकेशन’ एक ऐसी अवस्था है जब मांसपेशियों में कैल्शियम इकठ्ठा होकर जम जाता है और इसकी वजह से मूवमेंट में समस्या होती है।
आपको बता दें कि फरवरी में अनिल की दो फ़िल्में रिलीज़ हो रही है। 1 फरवरी को ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और 22 फरवरी को ‘टोटल धमाल’ में अनिल नज़र आएंगे। ‘टोटल धमाल’ की रिलीज़ के बाद वो अपने ट्रीटमेंट के लिए जर्मनी रवाना होंगे।
जहां वो डॉक्टर सेलेब्रिटी स्पोर्ट्स डॉक्टर मुल्लर-वोलफार्ट से अपना ट्रीटमेंट कराएंगे। अनिल ने पहले भी इसी डॉक्टर से अपनी एड़ी में हुई समस्या का ट्रीटमेंट करवाया था।