सौतेली माँ श्रीदेवी को लेकर सवाल किये जाने पर अर्जुन कपूर ने दिया ये करारा जवाब, यूज़र ने मांगी माफ़ी !
श्रीदेवी को लेकर सवाल किये जाने पर अर्जुन कपूर ने दिया ये करारा जवाब !
Updated : May 29, 2019 10:56 AM ISTअर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। यहां तक कि खुद अर्जुन ने हाल में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका के साथ अपना रिश्ता माना है। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें और मलाइका को ट्रोल करने वाले मामले में अर्जुन चुप्पी साधे रखते हैं। लेकिन जब बात उनके और उनकी सौतेली माँ श्रीदेवी की हुई तो अर्जुन जवाब देने से अपने आप को रोक नहीं पाए। दरअसल, हाल में कुसुम नाम की वरुण धवन की फैन ने ट्वीट में अर्जुन को टैग कर उनसे उनकी सौतेली माँ से रिश्ते के बारे में पूछ लिया।
सौतेली माँ श्रीदेवी को लेकर सवाल किये जाने पर अर्जुन कपूर ने दिया ये करारा जवाब, युसर ने मांगी माफ़ी !
यूजर ने लिखा था कि – ‘आप अपने पिता की दूसरी पत्नी श्रीदेवी से नफरत करते थे क्योंकि उन्होंने आपकी मां मोना शूरी को छोड़ दिया था। लेकिन अब आप एक ऐसी महिला को डेट कर रहे हैं जो आपसे 11 साल बड़ी है और एक टीनएज बेटे की माँ भी है। डबल स्टैंडर्ड क्यों अर्जुन?
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >I don’t hate anyone Kusum. We kept a dignified distance, If I did I wouldn’t have been there for my dad Janhvi & Khushi at a sensitive time... it’s easy to & judge, think a little. Your @Varun_dvn s fan so I feel I should tell u don’t spread negativity with his face on ur DP https://t.co/DHyHVVDPHq
— Arjun Kapoor (@arjunk26) May 28, 2019
इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने ट्रोल करने वाली इस महिला की बोलती बंद कर दी। अर्जुन ने जवाब में लिखा- ‘मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम। हमारे बीच गरिमापूर्ण दूरी थी। अगर नफरत होती तो बुरे समय में मैं पापा, जाह्वी और खुशी के साथ न होता। टाइप करके लिख देना और जज करना आसान होता है, पहले सोचा करो। आप वरुण धवन फैन हो तो मैं सोचता हूं कि आप अपनी प्रोफाइल पर उसकी डीपी लगाकर नेगेटिविटी मत फैलाओ।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >I apologise if I have hurt anyone's sentiments. I meant to do no harm. Extremely sorry to all @arjunk26 Fans.... Please Forgive me??. It was just my opinion. Have nothing against @arjunk26 Sir or #MalaikaArora Ma'am. . SORRY SIR @arjunk26
— kusum Bhutani | ❤️❤️ KALANK ❤️❤️ (@kusumbhutani) May 28, 2019
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >It’s ok kusum... spread love... the street dancer is watching you... ? https://t.co/f91kscWJUp
— Arjun Kapoor (@arjunk26) May 28, 2019
अर्जुन के रिप्लाई के बाद कुसुम नाम की इस यूजर ने तुरंत अर्जुन से माफ़ी मांगी और अपना ट्वीट डिलीट किया। इसके जवाब में अर्जुन ने माफ़ करते हुए दुनिया में प्यार फैलाने को कहा और कहा कि स्ट्रीट डांसर मतलब वरुण धवन आपको देख रहा है।