बिग बॉस 12: बिग बॉस के घर में पहुंचे कंट्रोवर्सियल क्रिकेटर श्रीसंथ और नेहा पेंडसे !
Updated : September 15, 2018 11:05 AM ISTटीवी का सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से लौट रहा है और इस बार इसे और भी धमाकेदार बनाने की हर कोशिश की जा रही है। बिग बॉस 12 रविवार को रात 9 बजे से कलर्स चैनल पर शुरू होगा। कलर्स टीवी ने एक-एक कर के इस बार के कंटेस्टेंट के नाम बताने शुरू कर दिए हैं। चैनल ने 2 नए वीडियो डाले हैं। इसमें चैनल ने एक क्रिकेटर और एक महिला का नाम बताया है जो बिग बॉस 12 की पहली रात को यादगार बनाएंगे। आपको बता दें कि ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य रह चुके श्रीसंथ हैं।
श्रीसंथ का बिग बॉस 12 का सफ़र काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि जैसा सब जानते हैं, उनकी लाइफ में बहुत कुछ कंट्रोवर्सियल रहा है। श्रीसंथ के अलावा दूसरा नाम नेहा पेंडसे का है। नेहा मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों और टीवी पर भी काम किया है।
यहां देखिए बिग बॉस 12 में श्रीसंथ और नेहा पेंडसे की एंट्री का वीडियो-
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#BiggBoss12 ke ghar mein aa raha hai cricket ka ek superstar, girane sabka wicket. 16th September se har raat 9 baje. #BB12 @BeingSalmanKhan @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan pic.twitter.com/11X2GyOkax
— COLORS (@ColorsTV) September 14, 2018
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Ab hoga dhamaal aur machegi dhoom. Taiyaar raho for the Bigg Night of #BiggBoss12 #BB12 @BeingSalmanKhan @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan pic.twitter.com/aAwrNsGSp6
— COLORS (@ColorsTV) September 14, 2018