Cannes 2019: इस नए ऑउटफिट के साथ दूसरी बार रेड कारपेट पर नज़र आई दीपिका पादुकोण !
Cannes 2019: दीपिका के नए लुक ने किया हैरान !
Updated : May 18, 2019 09:31 AM ISTकांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में दीपिका पादुकोण की अपने नए लुक्स और ऑउटफिट से छाई हुईं हैं। उनके अभी तक के सभी लुक्स की चौतरफा खूब तारीफ हो रही है। साथ ही उनका नया फ्लोरल लुक भी सुर्ख़ियों में बना हुआ है। दीपिका इस नए लुक और ऑउटफिट के साथ रेड कारपेट पर नज़र आई !उन्होंने खुद ग्रीन और क्रीम कलर के ऑउटफिट के साथ की अपनी तस्वीर शेयर की है। इस नए लुक में दीपिका ने फ्लोरल ऑउटफिट के साथ हल्का मेकअप कैरी किया है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, इस ड्रेस को Giambattista Valli ने डिजाइन किया है। दीपिका ने साटन रोज पिंक हसबैंड स्कार्फ से कंप्लीट किया।
दीपिका का ये नया लुक वायरल हो रहा है –
इसके अलावा दीपिका इस ऑफ वाइट पेंटसूट में भी खूबसूरत लग रही हैं ! उन्होंने ट्रांसपेरेंट जैकेट के साथ इस ड्रेस को कम्पलीट किया है !
दीपिका कल रेड कारपेट पर नज़र आई थीं। उन्होंने ब्लैक एंड वाइट कलर का गाउन पहना था। दीपिका अभी तक अपने पांच लुक शेयर कर चुकी हैं। इन पांचों लुक की नेशनल और इंटरनेशनली बहुत तारीफ हो रही है। बता दें, ये तीसरा मौका है जब दीपिका को कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर देखा गया है। वो यहाँ लोरेअल ब्रांड को प्रोमोट करने पहुंची हैं। यहाँ उन्होंने रोकेटमेन का प्रीमियर भी अटेंड किया।