रणवीर सिंह के जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण को फैन्स से मिला स्पेशल गिफ्ट !
Updated : July 07, 2018 11:15 AM ISTजहां रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं, वहीँ दीपिका को इस समय बॉलीवुड की सबसे पॉवरफुल एक्ट्रेस हैं। रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी किसी से भी नहीं छुपी है और जब दो लोग साथ हों तो एक दूसरे के साथ होने वाली बातों से फर्क तो पड़ता है। वीरवार को रणवीर सिंह के जन्मदिन पर दीपिका के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। रणवीर के बर्थडे पर दीपिका को फैन्स की तरफ से एक ख़ास तोहफा मिला। दरअसल, कल इन्स्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के 25 मिलियन फॉलोअर हो गए।
आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका, ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली एशियाई महिला हैं। इस साल दीपिका की शुरुआत बहुत शानदार हुई थी और जनवरी में आई उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और भारत ही नहीं, दुनिया भर में कमाई के ढेर सारे रिकॉर्ड बना डाले। इस साल टाइम्स मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल किया।