फिल्म 83 में दीपिका निभाएंगी रणवीर की पत्नी का किरदार?
Updated : January 07, 2019 12:14 PM ISTसाल 2018 की तरह ये नया साल 2019 भी रणवीर सिंह के लिए धमाकेदार होने वाला है। इस साल गली बॉय के अलावा रणवीर क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक ‘83’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में एक बार फिर रणवीर और दीपिका पति-पत्नी के रूप में नज़र आ सकते हैं। खबरों कि माने तो फिल्म 83 के डायरेक्टर कबीर खान ने दीपिका से कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाने की बात कही है। जिस पर दीपिका ने भी पॉजिटिव रियेक्ट किया है। वैसे अगर ये खबर पक्की निकलती है तो ये पहला मौका होगा जब शादी के बाद दीपिका और रणवीर स्क्रीन पर भी हसबैंड-वाइफ बने नज़र आयेंगे।
बता दें, दीपिका और रणवीर की जोड़ी ने शादी से पहले राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लाकबस्टर फ़िल्में दी हैं। अब इन्हें फिर से किसी फिल्म में साथ देखना किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। फिल्म 83 क्रिकेट जगत के लिए सबसे बड़ा साल मना जाता है। जहाँ पहली बार कपिल देव की कप्तानी में देश ने वर्ल्डकप जीता था। फिल्म इसी साल के मध्य तक रिलीज़ हो सकती है।