दीपिका-रणवीर वेडिंग: दुल्हन दीपिका पादुकोण ने खरीद लिया है अपना मंगलसूत्र और इसकी कीमत लाखों में है !
Updated : April 15, 2019 11:00 AM ISTदीपिका-रणवीर वेडिंग: दुल्हन दीपिका पादुकोण ने खरीद लिया है अपना मंगलसूत्र और इसकी कीमत लाखों में है !
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां ज़ोरो-शोरो ने हो रही है। दुल्हन बनने जा रहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने बैंगलुरु वाले घर में पूजा करने के बाद अब मुंबई वापस आ गयी हैं। शुक्रवार को दीपिका की पूजा से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें वे संतरी रंग का बेहद खूबसूरत सूट पहने हुए थीं। अब उनकी शादी की तैयारियों के बीच एक और खबर आ रही है।
ख़बरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने अपना मंगलसूत्र खरीद लिया है और इसकी कीमत 20 लाख रुपये है। इस मंगलसूत्र के अलावा दीपिका ने होने वाले पति रणवीर सिंह के लिए एक चेन भी खरीदी है। जहाँ दीपिका के मंगलसूत्र में हीरा लगा होगा वहीं उनके बाकी जेवर मिलाकर लगभग 1 करोड़ रुपये के होंगे। खबर है कि दीपिका ने गहनों की खरीदारी अँधेरी के एक स्टोर से की है, जहाँ उनके आने की जानकारी पहले से ही दे दी गयी थी और इसीलिए स्टोर को समय से आधा घंटा पहले बंद करवा दिया गया था।
दीपिका शादी की तैयारियों में खोयी हुई हैं और माना जा रहा है कि उन्होंने अपने मंगलसूत्र के अलावा रणवीर के लिए 200 ग्राम की चेन और अपने लिए दो और हार खरीदे हैं।
बता दें कि दीपिका और रणवीर 14 और 15 नवम्बर को इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। जब से इन दोनों ने अपनी शादी का ऐलान किया है फैन्स को इन्हें सात फेरे लेते देखने का इंतज़ार है।