गृह प्रवेश के लिए रणवीर सिंह के घर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, एक जैसे कपड़ों में दिखे दूल्हा-दुल्हन !
Updated : November 18, 2018 12:34 PM ISTरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इस साल का सबसे चर्चित टॉपिक बन गया है। गली-मोहल्ले की चर्चाओं से लेकर। खबरों की सुर्ख़ियों तक सिर्फ दीपिका-रणवीर ही छाए हुए हैं। इटली के लेक कोमो से शादी कर लौटे इस कपल ने आज वापिस मुंबई में कदम रख लिया और इस मौके पर एअरपोर्ट पर जुटी भयंकर भीड़ ने इन दोनों का दिल खोल के स्वागत किया।
अब खबर है कि दीपिका अपने गृह-प्रवेश के लिए रणवीर के घर पहुंच चुकी हैं। शादी का बाद पहली बार ससुराल पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने रणवीर के साथ बाहर खड़े मीडिया को पोज़ दिए और उनके सामने शुक्रिया की मुद्रा में हाथ भी जोड़े। इस मौके पर रणवीर और दीपिका ने एक जैसे सुनहरे रंग के रेशमी कुर्ते पहने हुए थे।
दोनों में बस इतना फर्क था कि जहाँ रणवीर ने कुर्ते और चूड़ीदार के ऊपर महरून रंग का वेस्ट-कोट पहना हुआ था। वहीँ दीपिका ने लाल रंग का खूबसूरत दुपट्टा डाला हुआ था।